विज्ञापन

G-20 Summit: गाला डिनर में भारत की विविध संगीत विरासत ने विदेशी मेहमानों का मन मोहा

जी-20 शिखर सम्मेलन में विदेशी मेहमानों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भव्य रात्रिभोज में भारत ने दुनिया के सामने अपनी विविध संगीत विरासत का प्रदर्शन किया. इसमें पूरे देश के पारंपरिक संगीतों को गाया गया.

Gallery View
  • G-20 Summit: गाला डिनर में भारत की विविध संगीत विरासत ने विदेशी मेहमानों का मन मोहा
    जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल विश्व नेताओं के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भारत ने दुनिया के सामने अपनी संगीत विरासत का प्रदर्शन किया. फोटो: पीआईबी
  • G-20 Summit: गाला डिनर में भारत की विविध संगीत विरासत ने विदेशी मेहमानों का मन मोहा
    इसमें देशभर के पारंपरिक संगीत का संगम देखने को मिला. संगीत में अलग-अलग इंस्ट्रूमेंट्स का उपयोग भी किया गया था. फोटो: एएनआई
  • G-20 Summit: गाला डिनर में भारत की विविध संगीत विरासत ने विदेशी मेहमानों का मन मोहा
    मुख्य आकर्षण ‘गंधर्व अटोद्यम' था. यह एक अद्वितीय संगीतमय मिश्रण है जिसमें पूरे भारत के संगीत वाद्ययंत्रों की एक उत्कृष्ट सिम्फनी शामिल है, जो शास्त्रीय वाद्ययंत्रों के समूह के साथ हिंदुस्तानी, कर्नाटक, लोक और समकालीन संगीत का प्रदर्शन करती है. फोटो: एएनआई
  • G-20 Summit: गाला डिनर में भारत की विविध संगीत विरासत ने विदेशी मेहमानों का मन मोहा
    भव्य रात्रिभोज के दौरान इस पारंपरिक संगीत कार्यक्रम में पूरे देश के अलग-अलग सांस्कृतिक विरासत और विविधता को प्रदर्शित करने वाले गानों को गाया गया. फोटो: एएनआई
  • G-20 Summit: गाला डिनर में भारत की विविध संगीत विरासत ने विदेशी मेहमानों का मन मोहा
    इस सांस्कृतिक संगीत कार्यक्रम को देख जी-20 में शामिल हुए सभी विदेशी मेहमान मंत्र-मुग्ध होते नजर आए. फोटो: एएनआई
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com