ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पत्नी संग अक्षरधाम मंदिर में की पूजा-अर्चना
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ आज दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे. सुनक दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं, जहां विश्व नेता दुनिया के कुछ सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं.
-
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पत्नी संग अक्षरधाम मंदिर में की पूजा-अर्चनामंदिर के वरिष्ठ नेताओं ने बाचोसनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के आध्यात्मिक नेता महंत स्वामी महाराज की तरफ से एक विशेष संदेश भी जारी किया. सुनक के दौरे के लिए मंदिर और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी.फोटो: पीटीआई
-
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पत्नी संग अक्षरधाम मंदिर में की पूजा-अर्चनामहात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए जी20 नेताओं के राजघाट जाने से पहले सुनक और उनकी पत्नी सुबह-सुबह अक्षरधाम मंदिर पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. फोटो: पीटीआई
-
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पत्नी संग अक्षरधाम मंदिर में की पूजा-अर्चनामंदिर में दर्शन के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री को 100 एकड़ के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परिसर स्वामीनारायण अक्षरधाम का अवलोकन कराया गया, जो भारत की परंपराओं और प्राचीन वास्तुकला दर्शाता है तथा आस्था, भक्ति एवं सौहार्द के शाश्वत हिंदू आध्यात्मिक संदेश को बढ़ावा देता है. फोटो: पीटीआई