In Pics: लाल किले पर पहली बार गूंजा राष्ट्रगीत, PM मोदी ने Gen-Z के लिए किए ऐलान; देखें 80वें स्वतंत्रता समारोह की झलकियां
80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से इतिहास रचा गया. पहली बार वंदे मातरम के गायन से लेकर पीएम मोदी के Gen-Z के लिए किए गए बड़े ऐलानों तक, तस्वीरों में देखिए इस ऐतिहासिक समारोह के सबसे खूबसूरत और यादगार पल.
-
इसके बाद रक्षा सचिव ने दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल राजेश सेठी का परिचय प्रधानमंत्री से कराया. इसके पश्चात दिल्ली क्षेत्र के जीओसी प्रधानमंत्री को सलामी मंच तक लेकर गए, जहां पर तीनों सेनाओं और दिल्ली पुलिस के संयुक्त दल की ओर से प्रधानमंत्री को 'जनरल सैल्यूट' दिया गया. इसके बाद प्रधानमंत्री ने 'गार्ड ऑफ ऑनर' का निरीक्षण किया.
-
पीएम मोदी ने आखिर में कहा, 'दिमागी नक्सल मौके की तलाश में हैं. हिंसा और आराजकता के रास्ते खोज रहे हैं. समाज को अलग रास्ते पर ले जा रहे हैं. इन दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा. देश को विकसित बनाने के लिए युवा पीढ़ी को जोड़ना होगामाज को गलत राह पर धकेलने के लिए तरह-तरह के दांव चल रहे हैं. इन दिमागी नक्सलों को पहचानना होगा.'
-
पीएम मोदी ने कहा, 'हमने तय किया है कि 2036 का ओलंपिक भारत में हो. इसके अलावा जिन विधाओं में भारत खेलता ही नहीं है, उनमें भी हमें अपनी उपस्थिति और सामर्थ्य बढ़ाना है. यदि हमें 2036 के लिए खिलाड़ी चाहिए तो आज से ही 5 से 15 साल तक की आयु के बच्चों में खेल प्रतिस्पर्धा निखारनी होगी. हम टैलंट हंट चलाएंगे और बच्चों को ट्रेनिंग देकर अच्छे खिलाड़ी तैयार करेंगे.'