विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2015

भगवान कृष्ण की शरण में डॉन अबू सलेम की पूर्व प्रेमिका मोनिका बेदी

भगवान कृष्ण की शरण में डॉन अबू सलेम की पूर्व प्रेमिका मोनिका बेदी
नई दिल्ली: गैंगस्टर अबु सलेम की पूर्व प्रेमिका मोनिका बेदी हाल ही में भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने वृंदावन गईं। उसके बाद मोनिका गोवर्धन पर्वत गईं। सात वर्ष पूर्व 'बिग बॉस' में प्रतिभागिता के बाद नए सिरे से अपनी जिंदगी शुरू करने वाली मोनिका ने मीडिया से बातचीत से इनकार कर दिया। पंजाब में जन्मी मोनिका की अबू सलेम से मिलने से पहले अलग जिंदगी रही है।

'जोड़ी नम्बर वन', 'जानम समझा करो' और 'प्यार, इश्क और मोहब्बत' में अभिनय करने वाली मोनिका को पुर्तगाल से सलेम के साथ गिरफ्तार किया गया था और 2005 में उन्हें प्रत्यर्पण करवाया गया था।

कई महीने हिरासत में रहने के बाद मोनिका ने रिएलिटी टीवी के साथ अभिनय में वापसी की और उसके बाद से वे छोटे पर्दे पर कई भूमिकाएं निभा चुकी हैं।
 

अबू सलेम का प्यार सच्चा था
मोनिका ने एक इंटरव्यू में माना था कि वह अबू से प्यार करती थीं और अबू के प्यार में भी कोई कमी नहीं थी। मोनिका ने बताया था कि अबू और वह फोन पर दोस्त बने थे। जब वह उनसे दुबई में मिलीं तब पता चला कि वह अबू सलेम है। लेकिन अब वह सिर्फ और सिर्फ अपने काम पर ध्यान रखना चाहती हैं।

दोनों के निकाह की खबरें भी आईं
अबू और मोनिका के निकाह की खबरें भी आई थीं, लेकिन सार्वजनिक रूप से वे दोनों यह बात स्वीकार करते नहीं दिखे। दोनों के रिश्तों में तल्खी तब आई जब अबू सलेम ने नोटिस भेजकर कहा था कि या तो मुझे पति कहो या तलाक दो।
 


अबू सलेम पर मुंबई बम धमाकों का आरोप
अबू पर मुंबई बम धमाकों का आरोप भी है। आरोपों के मुताबिक, अबू सलेम ने दाउद इब्राहिम के साथ मिलकर अपने साथियों को गोला हथियार मुहैया कराए थे। पुर्तगाल से 11 नवंबर, 2005 को भारत प्रत्यर्पित किए जाने तक वह फरार था।
 


पंजाब के होशियारपुर में हुआ था जन्म
मोनिका बेदी का जन्म पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम डॉ प्रेम कुमार बेदी और शकुंतला बेदी 1979 में नॉर्वे शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने तेलुगू फिल्म ताजमहल से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने बॉलीवुड में 'मैं तेरा आशिक' से शुरुआत की।

(इनपुट्स IANS से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
बुके दिया, शॉल पहनाई...राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने पर ऐसे जताया PM मोदी का आभार
भगवान कृष्ण की शरण में डॉन अबू सलेम की पूर्व प्रेमिका मोनिका बेदी
हिंसक प्रदर्शन में घायल हुए जामिया स्टूडेंट्स को मिला क्रिकेटर इरफान पठान का साथ, बोले- 'हमारा देश...'
Next Article
हिंसक प्रदर्शन में घायल हुए जामिया स्टूडेंट्स को मिला क्रिकेटर इरफान पठान का साथ, बोले- 'हमारा देश...'
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com