विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2017

पीएम मोदी से मुलाकात का मौका मिल सकता है यशवंत सिन्हा को, VENUE- पटना यूनिवर्सिटी

14 अक्टूबर की पीएम मोदी पटना यूनविर्सिटी में शताब्दी समारोह में शामिल होने वाले हैं. वीसी रास बिहारी सिंह ने पुष्टि की है कि सिन्हा भी आमंत्रित हैं.

पीएम मोदी से मुलाकात का मौका मिल सकता है यशवंत सिन्हा को, VENUE- पटना यूनिवर्सिटी
पीएम मोदी से मुलाकात का 'मौका' मिल ही गया यशवंत सिन्हा को, वैन्यू- पटना यूनिवर्सिटी (फाइल फोटो)
  • यशवंत सिन्हा ने गिरती अर्थव्यस्था पर सवाल उठाए थे
  • एनडीटीवी से कहा था,पीएम से मिलने की कोशिश साल भर से कर रहे
  • अब पटना यूनिवर्सिटी में दोनों की मुलाकात की संभावना
पटना: पूर्व वित्तमंत्री और बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने एनडीटीवी से कहा था कि उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात के लिए एक साल तक इतंजार किया. अब लगता है उनकी यह इच्छा पूरी होने वाली है. बता दें कि 14 अक्टूबर की पीएम मोदी पटना यूनविर्सिटी में शताब्दी समारोह में शामिल होने वाले हैं. वीसी रास बिहारी सिंह ने पुष्टि की है कि इसमें सिन्हा को भी आमंत्रित किया गया है. सिन्हा ने यहीं से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया था और यहां खुद पढ़ाया भी हुआ है.

यशवंत सिन्हा मोदी सरकार पर फिर भड़के- 40 महीने से सरकार में हो, UPA को दोष नहीं दे सकते

एक अधिकारी ने कहा कि सिन्हा इस कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं, इसके  संकेत उन्होंने नहीं दिए हैं. सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अभी तक कुछ निर्णय नहीं लिया है. बता दें कि पिछले दिनों यशवंत सिन्हा ने गिरती अर्थव्यस्था के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा था. एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में सिन्हा ने कहा कि नोटबंदी ने गिरती जीडीपी को और कमजोर करने में अहम भूमिका अदा की. तंज कसते हुए सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि उन्होंने गरीबी को काफी करीब से देखा है, अब जिस तरीके से उनके वित्त मंत्री काम कर रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि वे सभी भारतीयों को गरीबी पास से दिखाएं. आज के समय में न ही नौकरी मिल रही है और न ही विकास तेज़ हो रहा है, जिसका सीधा असर इन्वेस्टमेंट और जीडीपी पर पड़ा है.

किसी के कहने पर नहीं, अपनी मर्जी से लिखा पिता की राय से असहमति जताने वाला लेख : जयंत सिन्हा

मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर पिता यशवंत सिन्हा के लेख का जवाब उनके बेटे और नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा की तरफ से दिया गया. पिता की तर्ज पर ही उन्होंने भी एक अंग्रेजी अखबार में लेख लिखा जिसमें अपने पिता की राय से असहमति जाहिर करते हुए मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों का जमकर बचाव किया.

मौजूद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी यशवंत सिन्हा पर पलटवार किया. नाम लिए बग़ैर कहा- वो 80 की उम्र में नौकरी ढूंढ रहे हैं. अब यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर जेटली के इस वार पर पलटवार किया है. इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में यशवंत सिन्हा ने कहा कि अगर मैं नौकरी ढूंढ रहा होता तो जेटली यहां नहीं होते. वो कह रहे हैं कि मैं निजी हमले कर रहा हूं, लेकिन ये सही नहीं है.

VIDEO- यशवंत सिन्हा का अरुण जेटली को करारा जवाब


वीसी ने कहा कि यदि सिन्हा कार्यक्रम में शामिल होते भी हैं तो हो सकता है कि वह पीएम मोदी के निकट न बैठें क्योंकि पीएम और उनके अधिकारियों के सिक्यॉरिटी इंतजामात, सीट अरेंजमेंट अलग होंगे. लेकिन उन्होंने साफ किया कि सिंह और भी कई कार्यक्रम होने हैं जिसमें यशवंत सिन्हा का फेलिसिटेशन किया जाना भी शामिल है. कार्यक्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा और लालू यादव भी शामिल हो सकते हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yashwant Sinha, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com