विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2016

'छात्रों को उकसाने' के आरोप में पप्पू यादव के खिलाफ FIR दर्ज

'छात्रों को उकसाने' के आरोप में पप्पू यादव के खिलाफ FIR दर्ज
राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (फाइल फोटो)
पटना: जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ 'दंगा भड़काने और शांतिभंग' करने के मकसद से छात्रों को कथित रूप से उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

बुद्ध कॉलोनी पुलिस थाने के प्रभारी मनोज मोहन ने बताया, 'वीडियो फुटेज के आधार पर राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ शनिवार को एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें पप्पू यादव को एक लड़की को यह बात कहने के लिए उकसाते दिखाया गया है कि यदि उसकी मांग नहीं मानी गई तो वह अन्य विद्यार्थियों के साथ आत्मदाह कर लेगी।'

उन्होंने बताया कि लड़की ने यह बात पत्रकारों से एक जुलाई को कही थी। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 153 और धारा 504 के तहत पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पटना कालेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट के विद्यार्थियों ने प्राचार्य को हटाने से सहित विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जन अधिकार पार्टी, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, पप्पू यादव, दंगा भड़काने का आरोप, शांतिभंग, FIR, Pappu Yadav, Provoking Students, Riots
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com