Australian Open 2024: भारत के सुमित नागल ने दुनिया के 27वें नंबर के खिलाड़ी कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुबलिक को सीधे सेटों में हराकर अपने कैरियर में पहली बार आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया. 26 वर्ष के नागल क्वालीफायर के रास्ते मुख्य ड्रॉ में पहुंचे हैं . उन्होंने 31वीं वरीयता प्राप्त बुबलिक को दो घंटे 38 मिनट तक चले मैच में 6 . 4, 6 . 2, 7 . 6 से मात दी . नागल आस्ट्रेलियाई ओपन में पहली बार दूसरे दौर तक पहुंचे हैं . वह 2021 में पहले दौर में लिथुआनिया के रिकार्डास बेरांकिस से 2 . 6, 5 . 7, 3 . 6 से हार गए थे. विश्व रैंकिंग में 139वें स्थान पर काबिज नागल अपने कैरियर में दूसरी बार किसी ग्रैंडस्लैम का दूसरा दौर खेलेंगे . वह 2020 अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में डोमिनिक थिएम से हारे थे जो बाद में चैम्पियन बने.
The first Indian man in 3️⃣5️⃣ years to beat a seed at a Grand Slam 🇮🇳@nagalsumit • #AusOpen • #AO2024 • @Kia_Worldwide • #Kia • #MakeYourMove pic.twitter.com/SY55Ip4JaG
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 16, 2024
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नागल की जीत के साथ ही 35 साल में पहली बार किसी भारतीय ने ग्रैंडस्लैम एकल में किसी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराया है. आखिरी बार 1989 में रमेश कृष्णन ने मैट विलांडर को मात दी थी जो उस समय दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और आस्ट्रेलियाई ओपन में मौजूदा चैम्पियन थे. नागल की शुरूआत शानदार रही और पहले ही गेम में उन्होंने बुबलिक की सर्विस तोड़ी लेकिन अपनी सर्विस भी बरकरार नहीं रख सके. उन्होंने फिर बुबलिक की सर्विस तोड़कर पहला सेट 42 मिनट में जीत लिया.
दूसरे सेट में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बुबलिक की सर्विस दो बार तोड़ी और अपनी बरकरार रखकर 43 मिनट में जीत दर्ज की. तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों ने सातवें गेम तक अपनी सर्विस टूटने नहीं दी. इसके बाद नागल ने सर्विस तोड़कर 4 . 3 की बढत बनाई और यह 5 . 3 कर दी .यह सेट टाइब्रेकर तक खिंचा जिसमें नागल 7 . 5 से विजयी रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं