विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2017

झारखंड में हिन्दू लड़की से प्रेम संबंधों के चलते गांववालों ने मुस्लिम युवक को पीट-पीटकर मार डाला

झारखंड में हिन्दू लड़की से प्रेम संबंधों के चलते गांववालों ने मुस्लिम युवक को पीट-पीटकर मार डाला
  • एसपी ने बताया, यह वारदात 'अफेयर की वजह से हुई, सांप्रदायिक घटना नहीं...'
  • गुरुवार को इस मामले में तीन लोग गिरफ्तार किए गए : पुलिस अधीक्षक
  • मोहम्मद शालिक की पिटाई बुधवार को हुई, मौत गुरुवार को अस्पताल में हुई
गुमला (झारखंड): झारखंड के गुमला जिले में 19-वर्षीय एक मुस्लिम युवक कथित रूप से हिन्दू लड़की से प्रेम संबंधों के चलते खंभे से बांधकर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाले जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंदन कुमार झा ने बताया, "किसी अन्य समुदाय की अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमते देखे जाने के बाद मोहम्मद शालिक को पीट-पीटकर मार डाले जाने के सिलसिले में हमने गुरुवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है..." उन्होंने बताया कि यह वारदात 'अफेयर की वजह से हुई, और यह सांप्रदायिक घटना नहीं है...'

----- ----- ----- देखें वीडियो रिपोर्ट ----- ----- -----
----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----

अधिकारी ने जानकारी दी कि पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान लड़की द्वारा दिए गए सुरागों के आधार पर गिरफ्तारियां की गई हैं. एसपी के अनुसार, लड़की के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे, और उन्होंने शालिक को लड़की से दूर रहने की चेतावनी भी दी थी. शालिक ने उनकी चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया, और बुधवार रात को भी लड़की को छोड़ने उसके घर के निकट तक आ गया.

गुमला पुलिस थाने की सीमा में आने वाले सोसो मोड़ पर शालिक को फिर इस 15 साल की लड़की के साथ देखकर स्थानीय लोगों ने लड़की के सामने ही शालिक को कथित रूप से खंभे से बांध दिया, और बुरी तरह पीटा.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब देर रात तक शालिक घर नहीं लौटा, उसके परिवार वालों ने उसके दोस्तों से उसके बारे में पूछाताछ शुरू की. आखिरकार शालिक उन्हें गंभीर हालत में पड़ा मिला, और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गुरुवार को उसकी मौत हो गई.

पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या लड़की के परिवार वालों ने भीड़ को भड़काया था. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muslim Man Beaten To Death, Gumla District, Jharkhand, Love Affair With Hindu Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com