- डिब्रूगढ़ और चराइदेव जिलों में सुबह चार शक्तिशाली ग्रेनेड विस्फोट हुए
- पुलिस ने बताया कि तीन विस्फोट डिब्रूगढ़ में और एक विस्फोट चराइदेव में हुआ
- यह धमाके ऐसे समय में हुए हैं जब देश गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है
असम के डिब्रूगढ़ और चराइदेव जिलों में रविवार को सुबह चार शक्तिशाली ग्रेनेड विस्फोट हुए. पुलिस ने बताया कि तीन विस्फोट डिब्रूगढ़ में और एक विस्फोट चराइदेव में हुआ. यह धमाके ऐसे समय में हुए हैं जब देश गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है. डिब्रूगढ़ जिले में एक विस्फोट ग्राहम बाजार में हुआ और दूसरा ए टी रोड पर एक गुरुद्वारे के पीछे हुआ. दोनों क्षेत्र डिब्रूगढ़ पुलिस थाने के तहत आते हैं. पुलिस ने बताया कि अन्य धमाका दुलियाजन तेल शहर में हुआ और वहां से जानकारी मिलना बाकी है.
उन्होंने बताया कि एक अन्य विस्फोट चराइदेव जिले के सोनारी पुलिस थाने के तहत आने वाले इलाके तिओक घाट में हुआ. पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी विस्फोट स्थलों पर पहुंचे हैं तथा हताहतों की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. वहीं असम के मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने शनिवार को स्पष्ट किया कि केंद्र और विभिन्न हितधारकों के बीच जिस नए शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, उसके तहत केंद्र राज्य के ‘बोडोलैंड टेरीटोरियल एरिया डिस्ट्रिक्ट्स' (बीटीएडी) को केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर अद्यतन नहीं करेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक सरमा ने कहा कि नए समझौते के तहत किसी नए गांव या क्षेत्र को बीटीएडी में नहीं जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा, ‘केंद्र ने राज्य सरकार को सूचित किया है कि कोई केंद्र शासित प्रदेश नहीं बनाया जाएगा या बीटीएडी में कोई नया क्षेत्र नहीं जोड़ा जाएगा लेकिन समझौता यह सुनिश्चित करेगा कि असम की क्षेत्रीय अखंडता बरकरार रहे.' उन्होंने कहा कि असम के लोगों को इसको लेकर निश्चित रहना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह असम के बंटवारे पर सहमत नहीं होंगे.
VIDEO: असम में आतंक का खात्मा! 1200 से ज्यादा उग्रवादियों ने किया सरेंडर
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं