विज्ञापन

नोएडा: 2020 से मई 2026 तक गुम हुए 121 मोबाइल पुलिस ने ढूंढ निकाले, 35 लाख रुपये थी इनकी कीमत

2020 से मई 2026 तक गुम हुए 121 मोबाइल फोन अब मिल गए हैं. नोएडा पुलिस ने लोगों को उनके मोबाइल ढूंढकर लौटा दिए हैं.

नोएडा: 2020 से मई 2026 तक गुम हुए 121 मोबाइल पुलिस ने ढूंढ निकाले, 35 लाख रुपये थी इनकी कीमत
जिनके फोन गुम हुए थे, पुलिस ने उन सभी को लौटा दिए.
नोएडा:

सेंट्रल नोएडा पुलिस ने 121 लोगों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटा दी. सर्विलांस सेल और सूरजपुर पुलिस की मेहनत से 35 लाख रुपये कीमत के 121 गुम मोबाइल फोन बरामद करके उनके असली मालिकों को वापस कर दिए गए.

2020 में गुम हुए मोबाइल तक मिले

ये सभी मोबाइल 2020 से लेकर मई 2026 के बीच बस, ऑटो, मेट्रो और भीड़भाड़ वाली जगहों पर गुम हुए थे. लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से फोन ट्रेस करना शुरू किया. जैसे ही फोन ऑन हुए, पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.

आज एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह ने 'ऑपरेशन सहयोग' के तहत सभी 121 फोन उनके मालिकों को सौंपे. 6 साल बाद फोन पाकर लोग हैरान रह गए. एक शख्स का फोन तो 2020 में गुम हुआ था, उसे खुद यकीन नहीं हुआ कि फोन वापस मिल जाएगा. लोगों ने नोएडा पुलिस की खूब तारीफ की. उनका कहना था कि उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि फोन मिल पाएगा, लेकिन पुलिस ने ढूंढ निकाला.

Latest and Breaking News on NDTV

एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मोबाइल बरामदगी का ये अभियान आगे भी चलता रहेगा. CEIR पोर्टल पर शिकायत करने से गुम/चोरी हुए फोन ट्रेस हो जाते हैं. आज फोन पाने वाले सभी लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी.

CEIR पोर्टल क्या है?

अगर आपका मोबाइल गुम हो जाए तो ceir.gov.in पर IMEI नंबर डालकर ब्लॉक और ट्रेस की रिक्वेस्ट कर सकते हैं. इससे चोर फोन बेच भी नहीं पाता और पुलिस को ट्रेस करने में मदद मिलती है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com