नोएडा सेक्टर-15 में एक युवती की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि युवती को लव जिहाद में फंसाने की साजिश रची गई थी और जब उसने धर्म परिवर्तन से इनकार किया, तो उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिसके चलते उसने अपनी जान ले ली. मृतका के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाना फेस 1 में मुकदमा दर्ज करवाया है.
सेक्टर-18 के मॉल में काम करती थी युवती
परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पीड़िता सेक्टर-18 स्थित एक मॉल में निजी नौकरी करती थी. करीब डेढ़ साल पहले उसकी पहचान एक युवक से हुई, जिसने उसे प्रेम जाल में फंसाया और बार-बार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा. जब युवती ने इससे इनकार किया, तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
परिजनों ने लगाए ये आरोप
परिजनों का कहना है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती का लगातार पीछा किया और धमकाया. इस मामले में एक अन्य व्यक्ति पर भी आरोप लगाए गए हैं, जिसे धर्म परिवर्तन से जुड़े अन्य मामलों में पहले भी आरोपी बनाया जा चुका है. परिवार का दावा है कि स्थानीय पुलिस से जुड़े एक व्यक्ति ने उन्हें कार्रवाई के बदले रिश्वत मांगने की कोशिश की थी.
घटना के दिन युवती ने मां से की थी बात
घटना के दिन, युवती ने अपनी मां को फोन पर बताया कि आरोपियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है और उसकी जान को खतरा है. उसने यह भी कहा कि वह किसी भी हाल में धर्म परिवर्तन नहीं करेगी. इसके कुछ ही घंटों बाद, युवती का शव उसके कमरे में मिला. परिजनों ने इस मामले में लव जिहाद, धमकी, और जबरन धर्मांतरण की साजिश का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है.
नोएडा पुलिस ने शख्स को किया गिरफ्तार
इस मामले पर नोएडा पुलिस के मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 मार्च को वादिया की तहरीर के आधार पर थाना फेस-1 पर अभियुक्त साहिल कुरैशी उर्फ रंगीला पुत्र जीलानी कुरैली निवासी कसोडा मोहल्ला फफूंद थाना जिला औरेया के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है. मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त साहिल कुरैशी उर्फ रंगीला उपरोक्त को 6 मार्च को थाना फेस 1 पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. इसके बाद पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है. (हर्ष पांडे की रिपोर्ट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं