विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2019

ग्रेटर नोएडा में पराली जलाने पर नौ के खिलाफ मामला दर्ज, एक किसान गिरफ्तार

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करके पराली जलाने के आरोप में ग्रेटर नोएडा में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जबकि एक किसान को गिरफ्तार किया गया है.

ग्रेटर नोएडा में पराली जलाने पर नौ के खिलाफ मामला दर्ज, एक किसान गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
नोएडा (उप्र):

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करके पराली जलाने के आरोप में ग्रेटर नोएडा में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जबकि एक किसान को गिरफ्तार किया गया है. जिला प्रशासन ने शनिवार को यह जानकारी दी. उप जिलाधिकारी गुंजा सिंह ने बताया कि किसान को गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर इलाके स्थित दयंतपुर गांव में पराली जलाते हुए पकड़े जाए जाने पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया.

दिल्ली में फिर प्रदूषण की मार, CM केजरीवाल बोले- Odd-Even योजना बढ़ाने पर विचार

उन्होंने बताया कि किसान को सीआरपीसी की धारा 151 (संज्ञेय अपराध रोकने के लिए गिरफ्तारी) के तहत गिरफ्तार किया गया. इससे पहले प्रशासन एवं स्थानीय लोगों ने उसे पराली नहीं जलाने के लिए मनाने की कोशिश की थी लेकिन उसपर कोई असर नहीं हुआ. जिला प्रशासन ने बयान में कहा कि बुधवार को दनकौर के रामुर माजरा गांव में पराली जलाने के आरोप में छह किसानों पर प्राथमिकी दर्ज की गई. उनपर भारतीय दंड संहिता की कई धाराएं लगाई गई हैं.

दिल्ली में फिर जहरीली हुई हवा, मंगलवार को गंभीर हो सकते हैं हालात

दनकौर इलाके में ही गुरुवार को भी तीन किसानों के खिलाफ पराली जलाने को लेकर मामला दर्ज किया गया. यह कार्रवाई उच्चतम न्यायालय की ओर से दिल्ली के पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा को पराली जलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिए जाने के बाद की गई है.

Video: प्राइम टाइम: ट्विटर पर खबर डालने से पुलिस नाराज क्यों?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Burning Stubble, Greater Noida, Farmer Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com