आर्थर रोड जेल (फाइल फोटो)
मुंबई:
मुंबई की ऑर्थर रोड़ जेल में सोमवार सुबह कैदियों के दो गुटों में झड़प हो गयी। 5 घायल कैदियों को जेजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
खाना खाने की थाली का इस्तेमाल किया...
पुलिस का कहना है कि कैदियों ने खाना खाने की थाली को हथियार की तरह इस्तेमाल किया। पुलिस के मुताबिक, यह झड़प आपसी कलह थी न कि किसी तरह की गैंगवॉर। सोमवार शाम होते होते पुलिस के उच्च अधिकारी ऑर्थर रोड जेल पहुंचे। यह झड़प ऑर्थर रोड जेल के सर्किल नंबर 7 में रह रहे कैदियों के बीच हुई थी। पुलिस का कहना था कि ये झड़प कैदियों की आपसी कलह थी और इससे पहले इस तरह कि किसी घटना के होने की बात से पुलिस ने इंकार किया।
हालात काबू में हैं...
पुलिस ने बताया कि झड़प शुरू होते ही आनन फानन में तैनात पुलिसकर्मियों ने कैदियों को एक दूसरे से अलग करके स्थिति को संभाल लिया। जेल की सुरक्षा में पहले जैसी ही है। पुलिस के मुताबिक हालात काबू में है और सुरक्षा बढ़ाने की ज़रुरत नहीं है। जेजे अस्प्ताल प्रशासन ने बताया कि घायल कैदियों के शरीर पर चोट के निशान हैं। साथ ही मार काट के भी निशान हैं और सभी का इलाज़ जारी है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुंबई, ऑर्थर रोड़ जेल, कैदियों में झगड़ा, Mumbai, Arthur Road Jail