विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2017

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिले रवींद्र गायकवाड़, एक दिन पहले ही एयर इंडिया ने हटाया है बैन

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिले रवींद्र गायकवाड़, एक दिन पहले ही एयर इंडिया ने हटाया है बैन
शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ (फाइल फोटो)
मुंबई: हवाई जहाज में चप्पल मारने की शेखी बखारने के बाद उस्मानाबाद से शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ज़मीन पर आ गये. शनिवार को मुंबई में पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की, दस मिनट बात की फिर मीडिया से कुछ कहे बिना चले गये. शनिवार को एयर इंडिया के बाद दूसरी विमानन कंपनियों ने भी गायकवाड़ के हवाई सफर पर लगी पाबंदी हटा ली है. 23 मार्च को पुणे से दिल्ली जाने के दौरान रवींद्र गायकवाड़ पर एयर इंडिया के अधिकारी से बदसलूकी का आरोप लगा जिसके बाद सांसद 24 मार्च से उड़ नहीं पाए. बाद में संसद में अफसोस जताया फिर पाबंदी हटी. हालांकि पाबंदी के बाद भी शुक्रवार को उन्होंने मुंबई के लिये ट्रेन पकड़ी. स्टेशन से उतरे तो फिर कहा कि लोगों ने बात का बतंगड़ बना दिया. सांसद ने कहा, 'मैंने सिर्फ शिकायत पुस्तिका मांगी थी, इतनी सी बात थी, बाद में लोगों ने बात को और बड़ा बना दिया.'

शनिवार को पहले वो मातोश्री जाकर पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मिलने वाले थे लेकिन दोपहर वो सीधे शिवसेना भवन पहुंचे जहां पांचवीं मंजिल पर उद्धव ठाकरे के साथ उनकी बैठक हुई. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में गायकवाड़ ने अपना पक्ष उद्धव के सामने रखा. वैसे एयर इंडिया के बाद चार निजी उड़ान कंपनियों वाले भारतीय एयरलाइन संघ ने भी गायकवाड़ के उड़ान पर लगी पाबंदी हटा ली, इस उम्मीद में कि सांसद जी के तेवर अब हवा में ना उड़ें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravindra Gaikwad, Shiv Sena MP, Uddhav Thackeray, Air India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com