विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2019

Mumbai Rains: 24 घंटे की बारिश ने तोड़ा एक दशक का रिकॉर्ड, घरों में रहने की हिदायत- 10 खास बातें

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मूसलाधार बारिश ने 24 घंटे में इतनी बारिश कर दी कि पिछले एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Mumbai Rains: 24 घंटे की बारिश ने तोड़ा एक दशक का रिकॉर्ड, घरों में रहने की हिदायत- 10 खास बातें
मुंबई बारिश में जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
नई दिल्ली:
  1. मुंबई और महाराष्ट्र के कई इलाकों में रविवार से भारी बारिश जारी है. BMC कमिश्नर के मुताबिक बीते दो दिनों में ही 540 मिलीमीटर बारिश हुई है जो पिछले 10 सालों में सबसे ज़्यादा है.
  2. मौसम विभाग द्वारा मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के बाद मुंबई में मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित, स्थानीय निकाय ने लोगों को घर से निकलने से मना किया. 
  3. कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में दक्षिण-पश्चिमी मानसून सक्रिय हो जाने के बीच मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि इन क्षेत्रों में अगले दो दिनों में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है.
  4. बारिश का पानी सड़कों पर भर गया है, जिससे मुंबई की रफ़्तार थम सी गई है. कई जगह रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है, जिससे ट्रेनें धीरे चल रही हैं और कई रद्द कर दी गईं हैं. भारी बारिश का असर उड़ानों पर भी पड़ा है. मौसम विभाग ने अभी 5 जुलाई तक ऐसे ही बारिश होने की संभावना जताई है.
  5. बृह्नमुंबई नगर निगम आयुक्त प्रवीन परदेसी ने एहतियातन मंगलवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने के निर्देश दिए हैं. महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि मूसलाधार बारिश होने और उससे रेल तथा सड़क परिवहन प्रभावित होने के कारण मुंबई में सिर्फ आपात सेवाएं ही चालू रहेंगी. वायु, सड़क और ट्रेन यातायात भी लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी बाधित है.
  6. मुम्बई के मलाड इलाके में रातभर मूसलाधार बारिश के कारण एक परिसर की दीवार ढहने से 18 लोगों की मौत हो गई और अन्य छह लोग घायल हो गए. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों ने बताया कि घटना देर रात करीब दो बजे हुई, जब पूर्वी मलाड इलाके के पिम्परीपाड़ा स्थित एक परिसर की दीवार ढह गई और पास की झुग्गियों में रहने वाले लोग उसकी चपेट में आ गए.
  7. कल्याण में एक स्कूल की दीवार दो घरों पर गिरी है. यहां एक मासूम सहित तीन लोगों की जान चली गई है. बचाव कार्य में स्थानीय लोगों ने मदद की. मुंबई व इससे सटे आस-पास शहरी इलाकों में अभी भी बारिश जारी है.
  8. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर खराब मौसम के चलते 52 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है, और 54 उड़ानों का मार्ग परिवर्तन किया गया है.
  9. मूसलाधार बारिश के कारण जयपुर से आ रहा ‘स्पाइसजेट' का एक विमान मुंबई हवाई अड्डे के मुख्य रनवे से फिसलते हुए उससे नीचे उतर गया. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.
  10. आज तड़के, पुणे में भी सिंहगढ़ कॉलेज के अहाते की दीवार उससे सटी कुछ झुग्गियों पर गिर गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई. दोनों जगहों पर कई लोग अभी भी मलबे में दबे हैं और राहत तथा बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Rains, Mumbai, Mumbai Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com