विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2018

दो बैल गाड़ियों में रेस का वीडियो हुआ वायरल, बेकाबू हुए बैल सोसायटी में घुसे

बैल बेकाबू हो जाते हैं और रोड छोड़कर बाईं ओर दौड़ने लगते हैं. वीडियो में देखा जा रहा है कि बैलगाड़ी बेकाबू होकर पास की एक सोसायटी में घुस जाती है.

दो बैल गाड़ियों में रेस का वीडियो हुआ वायरल, बेकाबू हुए बैल सोसायटी में घुसे
दो बैल गाड़ियों में रेस का वीडियो हुआ वायरल, बेकाबू हुए बैल सोसायटी में घुसे (प्रतीकात्मक फोटो)
  • मुंबई के मीरा भायंदर रोड पर दो बैल गाड़ियों के रेस का वीडियो वायरल
  • घटना 26 दिसम्बर की बताई जा रही है.
  • बैल बेकाबू होकर सोसायटी में घुस गए
मुंबई के मीरा भायंदर रोड पर दो बैल गाड़ियों के रेस लगाते समय का मोबाइल क्लिप सोशल मीडिया में वारयल हो रहा है. इसमें दो बैल गाड़ियों में कुछ लोग सवार होकर मीरा भायंदर के सबसे व्यस्त रोड पर दौड़ लगा रहे हैं. दौड़ के दौरान एक बैल गाड़ी वालो का संतुलन बिगड़ता है और वे लोग रोड पर गिर जाते हैं.

लोगों के गिरने के बाद सकपकाए हुए से बैल बेकाबू हो जाते हैं और रोड छोड़कर बाईं ओर दौड़ने लगते हैं. वीडियो में देखा जा रहा है कि बैलगाड़ी बेकाबू होकर पास की एक सोसायटी में घुस जाती है.

VIDEO- उत्तर प्रदेश- बैलगाड़ी से विधानसभा पहुंचे भाजपा विधायक

इस घटना में किसी को ज्यादा चोट नही आई है. बैल गाड़ी में सवार लोग काशी मीरा में लगे मेले में शामिल होकर अपने घर जा रहे थे. घटना 26 दिसम्बर की बताई जा रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Bullock Cart
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com