प्रतीकात्मक फोटो
- दक्षिण मुंबई में 60.8 एमएम और सांताक्रूज में 77 एमएम वर्षा
- अगले 48 घंटे तक तेज बारिश की चेतावनी
- कई सड़कें पानी में डूबीं, नागरिक परेशान
मुंबई:
पिछले 24 घंटों में मुंबई में बादल जमकर बरसे हैं और अनुमान है कि अगले 24 घंटे भी वे यूं ही बरसते रहेंगे। भारी बरसात की वजह से शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। लोकल ट्रेनें भी देरी से चलीं जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समंदर में लहरें 4.32 मीटर तक उछलीं
मुंबई के आसमान पर बादल आराम से जमे हुए हैं। शनिवार को समंदर में लहरें 4.32 मीटर तक उछलीं। इसी दौरान तेज बरसात से हिंदमाता, परेल, दादर, सायन जैसे कई निचले इलाकों में पानी भर गया। कई सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में दक्षिण मुंबई में 60.8 एमएम और सांताक्रूज में 77 एमएम बरसात हुई।
मछुआरों को समंदर में न जाने की हिदायत
प्रशासन ने मछुआरों को गहरे समंदर में न जाने की हिदायत दी है। मौसम विज्ञानी शुभांगी भुटे ने कहा 'अगले 48 घंटों में तेज बारिश हो सकती है। हमने मछुआरों और समंदर तट के लिए चेतावनी जारी कर दी है।'
विलंब से चलीं लोकल ट्रेनें
भारी बारिश की वजह से मुंबई से सटे ठाणे में दीवार गिरने से कई गाड़ियों टूट-फूट गईं। वहीं मुंबई में भी कुछ जगहों पर भूस्खलन की सूचनाएं मिली हैं। तेज बरसात ने लोकल ट्रेनों को 15-20 मिनट देरी से चलने के लिए मजबूर कर दिया। एयरपोर्ट पर रोशनी की कमी की वजह से कई विमान आधे घंटे की देरी से उड़े।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुंबई, मौसम, जोरदार बारिश, निचले इलाकों में पानी भरा, मॉनसून, Mumbai, Weather, Heavy Rain, Monsoon