विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2017

लोनावाला में लड़का-लड़की के निर्वस्‍त्र शव मिले, लूट के इरादे से हत्‍या किए जाने का अंदेशा

लोनावाला में लड़का-लड़की के निर्वस्‍त्र शव मिले, लूट के इरादे से हत्‍या किए जाने का अंदेशा
प्रतीकात्‍मक फोटो
लोनावाला के कॉलेज में पढ़ने वाले दो स्‍टूडेंट्स के शव बुशी डेम और आईएनएस शिवाजी इलाके के बीच में एक सुनसान स्‍थान से बरामद हुए हैं. दोनों शव निर्वस्‍त्र हैं और उनके शरीर पर चोटों के निशान हैं. शव के आसपास से मोबाइल फोन नहीं मिलने के चलते इस बात का अंदेशा है कि दोनों स्‍टूडेंट लूट का शिकार बने हैं.

शवों की पहचान इनके आइडेंटिटी कॉर्ड से 24 वर्षीय सार्थक बाघचोरे और उसकी गर्लफ्रेंड 22 साल की श्रुति डुंबरे के रूप में की गई है. सार्थक अहमदनगर जिले के राहुरी और श्रुचि पुणे जिले के ओतुर की रहने वाली है. लोनावाला पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. लोनावाला पुलिस स्‍टेशन के एक अधिकारी के अनुसार, सार्थक और श्रुति लोनावाला के सिंहाड इंजीनियरिंग कॉलेज के स्‍टूडेंट थे. सार्थक जहां किराये के मकान रहता था जबकि श्रुति कॉलेज की हॉस्‍टल में रहती थी. ये अपने-अपने स्‍थानों में नहीं पहुंचे थे हालांकि इनकी गुमशुदगी की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस को पहले अंदेशा हुआ कि दोनों स्‍टूडेंट ने खुदकुशी की है लेकिन शरीर पर चोटों के निशान के चलते बाद में यह धारणा बदलनी पड़ी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों स्‍टूडेंट के मोबाइल फोन गायब हैं. प्रथम दृष्‍टया ऐसा लगता है कि किसी ने धन और कीमती चीजों के लिए इन पर हमला किया और बाद में इनकी हत्‍या कर दी. श्रुति के कजिन ने बताया कि परिवार को शाम करीब 7 बजे इस बारे में सूचना मिली. बदहवास परिजन पुणे पहुंचे. हमें पुलिस ने बताया कि श्रुति ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ खुदकुशी कर ली लेकिन हमें इन दोनों के रिलेशनशिप के बारे में जानकारी थी और इस पर कोई आपत्ति नहीं थी.  लोनावाला सिटी पुलिस स्‍टेशन के वरिष्‍ठ इंस्‍पेक्‍टर चंद्रकांत जाधव ने कहा कि डॉग स्‍क्‍वाड को भी मामले के सुराग के लिए लाया गया है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
College Student, Dead, Lonavla, Naked
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com