विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2019

मध्य प्रदेश: पूर्व बीजेपी विधायक की बेटी के मामले में आया नया मोड़, सुरेंद्रनाथ सिंह ने कांग्रेस MLA पर लगाया लव जिहाद का आरोप

बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की बेटी की गुमशुदगी और उसके बाद बेटी के सामने आकर परिजनों पर ही आरोप लगाने के बीच इस मामले ने अलग ही रंग ले लिया है.

मध्य प्रदेश: पूर्व बीजेपी विधायक की बेटी के मामले में आया नया मोड़, सुरेंद्रनाथ सिंह ने कांग्रेस MLA पर लगाया लव जिहाद का आरोप
पूर्व बीजेपी विधायक की बेटी के मामले में आया नया मोड़
भोपाल:

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की बेटी की गुमशुदगी और उसके बाद बेटी के सामने आकर परिजनों पर ही आरोप लगाने के बीच इस मामले ने अलग ही रंग ले लिया है और बात लव जिहाद तक पहुंच गई है. पूर्व विधायक ने सीधा कांग्रेस विधायक पर आरोप लगाए हैं, जबकि वह इसे नकार रहे हैं. पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ ने कमलानगर थाने में 17 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी भारती (26) 13 अक्टूबर से लापता है. उन्होंने बेटी की मानसिक हालत ठीक न होने का हवाला दिया था. पुलिस भारती को खोज ही रही थी, इसी बीच शनिवार को सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो वायरल हुआ और जबलपुर उच्च न्यायालय में उसकी ओर से सुरक्षा के लिए याचिका दायर की गई. 

बीजेपी के पूर्व विधायक की बेटी ने लगाया था मानसिक उत्पीड़न का आरोप, अब पिता ने कही ये बात

पूर्व विधायक की बेटी का मामला सियासी रंग तो ले ही रहा है, साथ ही बात लव जिहाद तक पहुंचने की बात कही जा रही है. पूर्व विधायक ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में खुलकर आरोप लगाया, "भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद इस लव जिहाद में शामिल हैं. मेरी बेटी की तबीयत ठीक नहीं है. उसका चार साल से इलाज चल रहा है." पूर्व विधायक के आरोप पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का कहना है, "सुरेंद्रनाथ की बेटी मेरे लिए बेटी के समान है. मुझे उनके आरोपों पर कुछ नहीं कहना. मैं इसे ऊपर वाले पर छोड़ता हूं."

एक तरफ पूर्व विधायक ने कांग्रेस विधायक पर गंभीर आरोप लगाए तो दूसरी ओर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने गुस्सा जाहिर किया है. कार्यकर्ता तो इस मामले पर विरोध भी जता रहे हैं, मगर किसी भी बड़े नेता ने अब तक खुलकर कोई राय जाहिर नहीं की है. पूर्व विधायक द्वारा बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद भारती ने शनिवार को एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उसने अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक वायरल वीडियो में भारती अपने पिता के इस दावे को झुठलाती नजर आ रही हैं कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. वह कह रही हैं कि घर छोड़ने के बाद वह 'सुरक्षित और खुश' थीं, घर पर उन्हें अपने परिवार द्वारा परेशान किया जा रहा था. 

बीजेपी के पूर्व विधायक की बेटी के आरोप, मर्जी के खिलाफ करवा रहे हैं शादी, इंजेक्शन देकर रखा कैद

भारती का कहना है कि वह फिलहाल एक फिटनेस सेंटर में काम कर रही हैं और पुणे में न्यूट्रीशियन का कोर्स कर रही हैं. उन्होंने जबलपुर उच्च न्यायालय में सुरक्षा के लिए याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि वह एक अलग समुदाय के 33 वर्षीय व्यक्ति के साथ 'रिलेशन' में हैं और उसी से शादी करना चाहती हैं, इसलिए उन्हें सुरक्षा दी जाए. 
Video: कार में छुपाकर मुंबई भेजे जा रहे थे 4.11 करोड़ कैश, 3 गिरफ्तार

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Former BJP MLA Daughter Case, Surendranath Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com