विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2018

मध्य प्रदेश : सीएम शिवराज सिंह चौहान की 'जन अाशीर्वाद यात्रा' आज से, महाकाल मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की यात्रा को आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह यात्रा 230 विधानसभाओं में जाएगी.

मध्य प्रदेश : सीएम शिवराज सिंह चौहान की 'जन अाशीर्वाद यात्रा' आज से, महाकाल मंदिर में की पूजा-अर्चना
सीएम शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उज्जैन में 'जन आशीर्वाद यात्रा' की शुरूआत करेंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री ने पत्नी के साथ भगवान महाकालेश्वर का अभिषेक किया और पूजा-अर्चना की. मुख्यमंत्री की यात्रा को आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह यात्रा 230 विधानसभाओं में जाएगी. नानाखेड़ा स्टेडियम में सभा के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सीएम शिवराज सिंह के रथ को रवाना करेंगे.

मध्‍य प्रदेश : ओवरड्राफ्ट की स्थिति के बावजूद चुनावी साल में CM शिवराज लगा रहे घोषणाओं की झड़ी

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे. जहां गर्भगृह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पत्नी साधना सिंह के साथ भगवान महाकाल का पूजन किया. इस दौरान सीएम ने महाकाल मंदिर से जुड़ी 6 एकड़ जमीन मंदिर समिति को देने की घोषणा भी की.

मध्यप्रदेश में चुनावी साल में वादों का पिटारा​

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ भाजपा संगठन मंत्री सुहास भगत, मंत्री माया सिंह, भूपेन्द्र सिंह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Shivraj Singh Chahun's Jan AshirvaD Yatra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com