छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा नगर में स्थित बाफना ज्वेलर्स में करीब 95 लाख की चोरी को अंजाम देने वाले 12 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसका खुलासा एसपी जितेंद्र यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया. 25 जून को चोरी की इस घटना का पता चला था. चोरों ने दुकान के शटर को उठाकर कांच का शीशा तोड़ा, फिर दुकान के दराज में रखे हुए सोने-चांदी के जेवर और एक लाख 78 हजार रुपये नगदी रकम, सीसीटीवी कैमरा के डीवीआर, बिल और अन्य दस्तावेज़ चोरी किए थे. पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से करीब 1 किलो 300 ग्राम सोने और 31 किलोग्राम चांदी के जेवर बरामद किए हैं, जिनकी कीमत 85 लाख के करीब है. वहीं घटना के दौरान इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल, तवेरा कार, लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई है.

एक साथ नहीं चल सकते विभागीय जांच और आपराधिक मामला : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को दी राहत
कंबल बेचने के नाम पर फेरी लगाकर सोने-चांदी की दुकानों की रेकी करता था आरोपी
पुलिस की टीम तकनीकी सबूतों के ज़रिए चोरों को पकड़ने के लिए मास्टर प्लान तैयार कर टीम का गठन किया. जिसके बाद पुलिस की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रो से आरोपियो के सीसीटीवी फुटेज बरामग किए. जिसमें एक संदेही चारपहिया वाहन और चार संदिग्ध व्यक्तियों का होना पाया गया. जिसके बाद टीम ने जिला बालोद से राजनांदगांव, गोदिंया, नागपुर, सावनेर महाराष्ट्र के हजारों सीसीटीवी फुटेज की बारिकी से जांच की. सीसीटीवी फुटेज में संदेही गाड़ी के राजनांदगाव में होने का पता चला जिसके आधार पर आरोपी लाखन सिंह भाटिया की पहचान होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ जिला राजनांदगांव से जिला बालोद आकर आसपास के क्षेत्रों में कंबल बेचने के नाम पर फेरी लगाकर सोने-चांदी की दुकानों की रेकी करता था. जिसके बाद ये लोग चोरी की घटना को अंजाम देते थे.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

गठित टीम ने आरोपियों का पता लगाने के लिए एक टीम पंजाब के अमृतसर और एक टीम मध्य प्रदेश के पांढुर्णा भेजी थी. पांढुर्णा पहुंची टीम ने आरोपी चरण सिंह और संगम सिंह को यहां से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1620 किलो ग्राम सोने से बने जेवर और 31 किलो ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए.
जमीन में गड्ढा खोदकर रखे थे सोने चांदी के जेवर
ये आरोपी सोने-चांदी के जेवरातों को जमीन में गड्ढा करके छुपाकर रखते थे. इतना ही नहीं चोरी की वारदत को अंजाम देने के लिए ये आरोपी चोरी की तवेरा कार की नंबर प्लेट बदलकर उसका इस्तेमाल करते थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं