विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2018

खुफिया विभाग ने बताया सोनू निगम की जान को खतरा, सुरक्षा बढ़ाई गई

एसआईडी के शीर्ष अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया, "हमने निरीक्षण किया और मुंबई पुलिस को जानकारी भेजी कि निगम को निशाना बनाया जा सकता है. अब यह उनकी जिम्मेदारी है कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाना है."

खुफिया विभाग ने बताया सोनू निगम की जान को खतरा, सुरक्षा बढ़ाई गई
खुफिया विभाग ने बतायता सोनू निगम की जान को खतरा, सुरक्षा बढ़ाई गई (फाइल फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र राज्य खुफिया विभाग (एसआईडी) ने बॉलीवुड गायक-अभिनेता सोनू निगम की जान को खतरा होने को लेकर मुंबई पुलिस को आगाह किया है. एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि उन्हें मारने की सुनियोजित योजना बनाई गई है. एसआईडी के शीर्ष अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया, "हमने निरीक्षण किया और मुंबई पुलिस को जानकारी भेजी कि निगम को निशाना बनाया जा सकता है. अब यह उनकी जिम्मेदारी है कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाना है."

मुंबई पुलिस वीअईपी सुरक्षा ब्रांच को गायक के सार्वजनिक स्थान, सम्मेलन और प्रचार कार्यक्रम में जान के खतरे की जानकारी भेज दी गई है. सुरक्षा ब्रांच के एक पुलिस अधिकारी ने निगम को किस स्तर की सुरक्षा प्राप्त है और कितने समय तक यह जारी रहेगी इसके बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और इसके साथ ही उन्हें किसी समूह और किससे जान का खतरा है इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी.

VIDEO- धर्म और देशभक्ति को ज्यादा जोर दिया जा रहा है: सोनू निगम


जब निगम से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा, "मैं आपकी ही तरह इस खतरे से अनजान हूं." अप्रैल 2017 में गायब उस वक्त विभिन्न संगठनों के निशाने पर आए थे जब उन्होंने मुस्लिम प्रार्थना अजान को लेकर विवादित बयान दिया था. सोनू ने कहा था कि इससे उनकी नींद खराब होती है. इसके बाद पश्चिम बंगाल के एक मुस्लिम पादरी ने निगम के सिर को गंजा करने वाले को 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी. गायक ने उनकी चुनौती को स्वीकारते हुए और खुद ही अपना सिर शेव करा लिया था और मुस्लिमों से उनकी धार्मिक भावनाओं के आहत होने पर माफी मांग ली थी.

इनपुट : आईएएनएस 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonu Nigam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com