विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2018

पुणे हिंसा: जिग्नेश मेवाणी और उमर खालिद के खिलाफ FIR दर्ज, दोनों पर है भड़काऊ भाषण देने का आरोप

गुजरात के विधायक और दलित कार्यकर्ता जिग्नेश मेवाणी और दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नेता उमर खालिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

पुणे हिंसा:  जिग्नेश मेवाणी और उमर खालिद के खिलाफ FIR दर्ज, दोनों पर है भड़काऊ भाषण देने का आरोप
फाइल फोटो
  • जिग्नेश मेवाणी और उमर खालिद के खिलाफ FIR दर्ज
  • दोनों पर है भड़काऊ भाषण देने का आरोप
  • मेवाणी और खालिद ने यहां ‘एल्गार परिषद’ में हिस्सा लिया था
मुंबई: पुणे में भीमा कोरेगांव लड़ाई की सालगिरह पर हुई हिंसा के मामले में गुजरात के विधायक और दलित कार्यकर्ता जिग्नेश मेवाणी और दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नेता उमर खालिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इस मामले पर पुलिस का कहना है कि जिग्नेश मेवाणी और उमर खालिद के खिलाफ 31 दिसंबर को यहां एक कार्यक्रम में भड़काऊ भाषण देने को लेकर एक शिकायत मिली है.

यह भी पढ़ें: जातीय हिंसा पर महाराष्ट्र बंद, घाटकोपर एयरपोर्ट की मेट्रो ठप

बता दें कि मेवाणी और खालिद ने यहां ‘एल्गार परिषद’ में हिस्सा लिया था. इस कार्यक्रम का आयोजन शहर के शनिवार वाडा में गत 31 दिसंबर को भीमा-कोरेगांव की लड़ाई के 200 साल पूरे होने के मौके पर किया गया था.शिकायतकर्ताओं अक्षय बिक्कड़ और आनंद धोंड के अनुसार मेवाणी और खालिद ने कार्यक्रम में भड़काऊ भाषण दिया था.

VIDEO: पुणे हिंसा के विरोध में महाराष्ट्र बंद
बिक्कड़ और धोंड ने डेक्कन जिमखाना थाने को एक आवेदन दिया और मेवाणी और खालिद के खिलाफ विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता को कथित तौर पर बढ़ावा देने के लिये प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jignesh Mewani, Pune Violence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com