विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2020

महाराष्ट्र: गठबंधन में 'रार' पर BJP के दावे पर CM उद्धव बोले- सहयोगी दलों के बीच कोई मतभेद नहीं 

ठाकरे ने विधायकों से कहा कि वह राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस नेतृत्व के साथ लगातार संपर्क में हैं.

महाराष्ट्र: गठबंधन में 'रार' पर BJP के दावे पर CM उद्धव बोले- सहयोगी दलों के बीच कोई मतभेद नहीं 
CM उद्धव ठाकरे ने कहा, हमारे बीच कोई मतभेद नहीं (फाइल फोटो)
  • उद्धव: महाराष्ट्र में गठबंधन के भागीदारों के बीच कोई मतभेद नहीं
  • राकांपा सुप्रीमो और कांग्रेस नेतृत्व के साथ लगातार संपर्क में
  • बीजेपी के दावों पर विश्वास नहीं करना चाहिए: उद्धव
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य सरकार में गठबंधन भागीदारों के बीच "मतभेद" के विपक्षी दल BJP के दावों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि गठबंधन के बीच ‘अच्छा'तालमेल है. ठाकरे ने महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) के विधायकों की बैठक में कहा कि पिछले तीन महीनों से सहयोगियों के बीच "अच्छा तालमेल और सहयोग" है. राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल है. उन्होंने गठबंधन सहयोगियों के बीच आगे सहयोग मजबूत करने की बात कही. एक मंत्री ने बताया कि ठाकरे ने विधायकों से कहा, "हाल में दिल्ली की मेरी यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अच्छी बातचीत हुई. हमने एक घंटे तक तकरीबन हर मुद्दे पर चर्चा की ." 

एक सूत्र ने बताया कि ठाकरे ने विधायकों से कहा कि वह राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस नेतृत्व के साथ लगातार संपर्क में हैं और गठबंधन में मतभेद के भाजपा के बयानों पर विश्वास नहीं करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव फुले कृषि कर्ज माफी योजना का क्रियान्वयन सोमवार से शुरू होगा और सभी लाभार्थी किसानों के दो लाख तक के कर्ज 31 मार्च तक माफ कर दिए जाएंगे.

सीएम उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर पलटवार, कहा- पहले अपने गिरेबान में झांककर तो देख लो...

सूत्रों के मुताबिक, तीनों दलों की समन्वय बैठक के दौरान एनपीआर, सीएए और वी डी सावरकर के सम्मान के लिए भाजपा द्वारा लाए जाने वाले प्रस्ताव को लेकर चर्चा होगी.

CM उद्धव ठाकरे ने कसा PM मोदी पर तंज, कहा- दिल की बात 'मन की बात' की तरह नहीं

इससे पहले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar)ने शनिवार को कहा था कि महाराष्ट्र में शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी. पवार ने एक मराठी समाचार चैनल द्वारा आयोजित ‘विजन महाराष्ट्र' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व की प्रशंसा की. एनसीपी प्रमुख ने कहा, ‘‘मुझे इस बात पर कोई शक नहीं है कि राज्य सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी.'' उन्होंने कहा, "उद्धव ठाकरे ऐसे व्यक्ति हैं जो सभी को अपने साथ आगे लेकर बढ़ते हैं.''

वीडियो: CM उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से की मुलाकात

   

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com