- राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने विवादों के चलते पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है
- राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही
- अमित ठाकरे ने अभिभावकों से कहा कि लड़के और लड़कियां बेखौफ होकर स्कूल और कॉलेज जाएं
राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी MNS पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में है. भाषा विवाद और कई जगह तोड़फोड़ के मामले में पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है. वहीं अब राज ठाकरे के बेटे ने भी एक ऐसा बयान दिया है, जो काफी चर्चा में आ गया है. राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वालों के हाथ-पैर काटने की बात कही है.
अमित ठाकरे ने लोगों से किया ये वादा
अमित ठाकरे ने अपने बयान में कहा, 'मैं अभिभावकों से बात करने आया हूं, मेरा सपना है कि लड़के और लड़कियां स्कूल जाते समय सुरक्षित रहें! कॉलेज जाते समय वे सुरक्षित रहें, उनके जीवन में कोई समस्या न आए. लड़कियों को परेशान करने की घटनाएं बढ़ गई हैं, उनके हाथ-पैर काटकर पुलिस के हवाले कर देना चाहिए. हम छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्य में रहते हैं. ये ऐसा राज्य नहीं है जहां आप लड़कियों को छू सकें. मैं आपसे वादा करता हूं कि हम आपके संपर्क में रहेंगे. मैं अभिभावकों से बात करने आया हूं. अपने बच्चों को स्कूल, कॉलेज भेजने से न डरें, हम यहां हैं, हम यह वादा करने आए हैं.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
'लड़कियों को छूने वालों के हाथ-पैर काटकर पुलिस को सौंप देना चाहिए': राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे#AmitThackeray pic.twitter.com/IxxChIxOlx
— NDTV India (@ndtvindia) August 4, 2025
चर्चा में रहते हैं अमित ठाकरे
राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे पॉलिटिक्स में काफी एक्टिव हैं और लगातार चर्चा में रहते हैं. अपने पिता की तरह वो भी काफी तल्ख अंदाज में भाषण देते हैं और अपने लोगों को संबोधित करते हैं. इससे पहले उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी. जिसमें उन्होंने सेना और प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने इसमें लिखा था कि भारतीय सेना ने अपनी बहादुरी से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है. ॉ
थमने का नाम नहीं ले रही MNS कार्यकर्ताओं की गुंडई, पिछले दो महीने में किए ये बड़े कांड
मुंबई में MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी
राज ठाकरे और उनकी पार्टी एमएनएस फिलहाल एक और चीज को लेकर चर्चा में हैं. पिछले दो महीने में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनमें MNS कार्यकर्ताओं ने किसी पर हाथ उठाया तो कहीं जमकर तोड़फोड़ की. हाल ही में राज ठाकरे के नाइट बार को लेकर दिए गए एक बयान के बाद उनके कार्यकर्ताओं ने नवी मुंबई के पनवेल में एक डांस बार में जाकर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ मचाई. इन तमाम घटनाओं के बाद एमएनएस की जमकर किरकिरी हो रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं