मुंबई के परेल इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी की इसलिए हत्या कर दी कि उसने खाना खाने से मना कर दिया था क्योंकि वह उसके शराब पीकर आने से नाराज थी. पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि 43 वर्षीय अजय अदसुल का शुक्रवार रात अपनी पत्नी सुजाता से झगड़ा हुआ. सुजाता शराब पीने को लेकर उस पर गुस्सा हुई थी. उसने साथ में खाना खाने से भी मना कर दिया जिस पर अदसुल का पारा चढ़ गया और उसने उसकी हत्या कर दी.
समय पर नहीं सोता था 8 साल का बेटा तो सौतेले बाप ने घोंट दिया मासूम का गला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहले अदसुल ने पत्नी के साथ मारपीट और फिर दीवार पर उसका सिर दे मारा जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी. इसके बाद अदसुल पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर्स से कहा कि वह बाथरूम में गिर गई. लेकिन वहां डॉक्टर ने सुजाता को मृत घोषित कर दिया. बाद में जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो कई अन्य चोटों का पता चला इसके बाद खुलासा हुआ कि अदसुल ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसकी मौत हुई है.
रेप का आरोपी शख्स पीड़िता के घर में जबरन घुसा, उसके पिता की चाकू मारकर की हत्या
फिलहाल भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में अदसुल के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे मामले की जांच की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं