विज्ञापन

बाबा बैजनाथ की शाही सवारी: 150 हलवाई शुद्ध घी में तैयार कर रहे 1.25 लाख भक्तों का भोजन, आगर में मेगा तैयारी

आगर-मालवा में बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी के लिए सवा लाख श्रद्धालुओं का जुटना तय है. पुरानी मंडी परिसर में 150 हलवाई और सेवादार शुद्ध घी की नुक्ती, पूरी और कद्दू की सब्जी की विशाल प्रसादी तैयार कर रहे हैं. 4 हजार लोग एक साथ प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे.

बाबा बैजनाथ की शाही सवारी: 150 हलवाई शुद्ध घी में तैयार कर रहे 1.25 लाख भक्तों का भोजन, आगर में मेगा तैयारी
baba baijnath shahi sawari prasad preparation 150 chefs.
  • आगर-मालवा में 24 अगस्‍त को बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी निकलेगी.
  • शाही सवारी में सवा लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है.
  • पुरानी मंडी परिसर में 150 हलवाई शुद्ध घी की नुक्ती, पूरी और कद्दू की सब्जी की प्रसादी तैयार कर रहे हैं.

आगर-मालवा: बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी, आस्था का ऐसा सैलाब है जिसमें इस बार करीब सवा लाख श्रद्धालुओं के शामिल होंगे. और जब श्रद्धालु इतने हों, तो प्रसादी की तैयारी भी छोटी-मोटी नहीं हो सकती. आगर-मालवा में इन दिनों करीब डेढ़ सौ हलवाई और सैकड़ों सेवादार 24 अगस्‍त को निकले वाली बाबा की शाही सवारी में शामिल होने वाले भक्‍तों के लिए प्रसाद बनाने में जुटे हैं.  

जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर से निकलने वाली यह सवारी आगर की धार्मिक पहचान का बड़ा हिस्सा है. मान्यता है कि मंदिर का जीर्णोद्धार अंग्रेज कर्नल मार्टिन ने करवाया था. साल में एक बार बाबा बैजनाथ की सवारी शहर के भ्रमण पर निकलती है और इस दौरान पूरा शहर श्रद्धा के रंग में रंग जाता है.

मंडी परिसर में विशाल भोजनशाला की गई तैयार 

इस बार सवारी के साथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में विशाल भोजनशाला तैयार की गई है. यहां करीब एक दर्जन से ज्यादा भट्टियां लगातार जल रही हैं. कहीं कद्दू की सब्जी बन रही है, कहीं पूरी की तैयारी चल रही है तो कहीं शुद्ध घी में नुक्ती और नमकीन सेव तैयार की जा रही है. हरी मिर्च और धनिया काटती महिलाओं से लेकर सब्जियों की सफाई और मसालों की तैयारी में जुटे सेवादारों तक, यहां हर किसी की अपनी-अपनी जिम्मेदारी है. करीब डेढ़ सौ हलवाई और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष सेवादार दिन-रात प्रसादी बनाने के काम में जुटे हैं. 

agar malwa baba baijnath shahi sawari prasad preparation 150 chefs.

agar malwa baba baijnath shahi sawari prasad preparation 150 chefs.

श्रद्धालुओं को सात्विक भोजन खिलाने का प्रयास

प्रमुख हलवाई गोविंद उस्ताद ने बताया कि करीब एक लाख लोगों के लिए भोजन तैयार करना अपने आप में बड़ी जिम्मेदारी है. कई वर्षों से यह सेवा करते आ रहे हलवाइयों की कोशिश है कि श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट और पूरी तरह सात्विक भोजन मिले. प्रसादी की तैयारी कई दिन पहले शुरू करनी पड़ती है और तैयार भोजन को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी इसी टीम की है.

प्रसादी का गणित समझ‍िए 

बाबा के प्रसाद के लिए बड़े इंतजाम किए गए हैं. 65 क्विंटल आटा, 70 क्विंटल कद्दू, 50 क्विंटल तेल, 20 क्विंटल बेसन और 25 क्विंटल शक्कर से प्रसाद तैयार किया जा रहा है. साथ ही भोजन बनाने के लिए भट्टियों को जलाने के लिए करीब 250 क्विंटल लकड़ी मंगाई गई है. 

नुक्ती शुद्ध घी में तैयार की जा रही

भक्त मंडल समिति के अध्यक्ष गिरिराज बांसिया के मुताबिक, पूरी, कद्दू की सब्जी, नमकीन और मिठाई के लिए नुक्ती तैयार की जा रही है. खास बात यह है कि नुक्ती शुद्ध घी में तैयार की जा रही है. खास बात यह भी है क‍ि यह पूरी व्यवस्था भक्तों के सहयोग से की गई है. भोजनशाला के भंडार की व्यवस्था देखने वाले अशोक प्रजापत बताते हैं कि भक्तों की ओर से मिलने वाले सहयोग का पूरा रिकॉर्ड रखा जाता है और प्रसादी बनाने में सहयोग करने वाले भक्तों के घर भी प्रसादी भेजी जाती है. 

agar malwa baba baijnath shahi sawari prasad preparation 150 chefs.

agar malwa baba baijnath shahi sawari prasad preparation 150 chefs.

एक बार में करीब 4 हजार श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण

व्यवस्था से जुड़े जगदीश जादम बताते हैं पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में विशाल वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है. अलग-अलग गलियारों और बैठने की व्यवस्था के साथ एक बार में करीब 4 हजार श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे. करीब एक हजार वॉलंटियर्स व्यवस्था संभालेंगे. महिलाओं के लिए भी अलग भोजन व्यवस्था रहेगी. अलग-अलग गांवों से सेवा के लिए टोलियां बुलाई गई हैं. हर टोली को अलग जिम्मेदारी दी गई है, ताकि भोजन परोसने से लेकर बैठाने तक की व्यवस्था सुचारू बनी रहे. गंगाराम गवली ने बताया कि श्रद्धालुओं तक हर व्यंजन सही तरीके से पहुंचे और किसी को परेशानी न हो, इसके लिए पूरी रणनीति तैयार की गई है.  

नगर पालिका ने भी की तैयारी 

नगर पालिका अध्यक्ष नीलेश पटेल ने कहा कि सवारी मार्ग की साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल और सड़कों की मरम्मत समेत तमाम व्यवस्थाएं की जा रही हैं. शहर बाबा बैजनाथ की सवारी के स्वागत के लिए तैयार है. स्वच्छता को लेकर किसी भी तरह की कमी नहीं रखी जाएगी. एक खास टीम स्वच्छता के लिए लगाई गई है, जो सवारी मार्ग में अपनी ड्यूटी निभाएगी.

108 साल की धनी बाई की अनूठी कांवड़ यात्रा, डमरू बजाते हुए पहुंचीं बाबा महाकाल के दरबार

6 किलोमीटर लंबे मार्ग से होकर गुजरेगी सवारी 

बाबा बैजनाथ की शाही सवारी करीब 6 किलोमीटर लंबे मार्ग से होकर गुजरेगी. दोपहर करीब एक बजे मंदिर से शुरू होने वाली सवारी देर रात तक चलेगी और इसके बाद पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी. इतनी बड़ी भीड़ के बीच ट्रैफिक और सुरक्षा भी बड़ी चुनौती है. इसे लेकर भी खास इंतजाम किए गए हैं. 

baba baijnath shahi sawari prasad preparation 150 chefs

baba baijnath shahi sawari prasad preparation 150 chefs

डायवर्जन प्लान किया गया तैयार

एसपी दिलीप कुमार सोनी के अनुसार, सवारी मार्ग पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. शहर को दूसरे इलाकों से जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों के लिए डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है और इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाई जा रही है. कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा और एसपी दिलीप कुमार सोनी लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं. अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.

महाकाल लोक में 1000 साल पुराना शिव मंदिर ले रहा आकार, राजस्‍थान के 28 कारीगर तराश रहे इतिहास, ये है कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agar Malwa News, MP News, Baijnath Mahadev Temple, Agar Malwa Baba Baijnath Mahadev Sawari, Baijnath Mahadev Agar Malwa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com