केंद्रीय जल संसाधन व नदी विकास मंत्री उमा भारती (फाइल फोटो)
लखनऊ:
केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर शनिवार को कहा कि यह उनकी आस्था का विषय है और इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़े तो जाएंगी. उमा भारती ने संवाददाताओं से कहा, ‘राम मंदिर मेरी आस्था का विषय है. मेरे विश्वास का विषय है. मुझे इस पर गर्व है. अगर जेल भी जाना पड़े तो जाउंगी, फांसी पर लटकना पड़े तो लटक जाउंगी.’
जब सवाल किया गया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात के दौरान क्या अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर चर्चा हुई तो उमा ने कहा, ‘राम मंदिर पर हमें बात करने की जरूरत कहां रहती है. इस विषय पर हम (योगी और उमा) अजनबी नहीं हैं. योगी जी के गुऱ महंत अवैद्यनाथ राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा थे.’ उन्होंने कहा कि मामला उच्चतम न्यायालय में है इसलिए वह ज्यादा नहीं बोलेंगी लेकिन खुद उच्चतम न्यायालय का कहना है कि मामले का हल अदालत से बाहर भी हो सकता है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Uma Bharti, Ayodhya, Yogi Adityanath, Ram Temple, Babri Masjid Demolition Case