विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2016

अब यूपी के गरीब मेधावी बच्चों को भी कोचिंग देगी आनंद सर की 'सुपर 30'

अब यूपी के गरीब मेधावी बच्चों को भी कोचिंग देगी आनंद सर की 'सुपर 30'
IIT में दाखिले की तैयारी कराने वाली संस्था 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार (फाइल फोटो)
लखनऊ: गरीब बच्चों को आईआईटी की तैयारी कराने वाली संस्था 'सुपर 30' अब उत्तर प्रदेश के गरीब मेधावी छात्र छात्राओं को भी कोचिंग देगी। यह जानकारी 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार ने दी है।

कोचिंग के लिए 19 जून को होगी प्रवेश परीक्षा
आनंद कुमार ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पहल पर उनकी संस्था ने राज्य के ज्यादा से ज्यादा गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं को कोचिंग देने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, 'आगामी 19 जून को प्रदेश के 11 स्थानों पर संस्था द्वारा चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी और इसमें उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।'

कुमार ने प्रदेश सरकार की विभिन्न अभिनव योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि नि:शुल्क लैपटॉप वितरण योजना से राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं के पास भी लैपटॉप पहुंच गए। इसी प्रकार बालिकाओं के लिए संचालित कन्या विद्या धन योजना से भी बड़ी संख्या में छात्राओं को पढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।

सीएम अखिलेश ने आनंद सर के काम को बताया अतुलनीय
मुख्यमंत्री ने 'सुपर 30 : आनंद की संघर्ष गाथा' (हजारों सपने एक आनंद) तथा 'सुपर 30 आनंद कुमार' पुस्तकों के विमोचन के मौके पर कहा कि कुमार ने विपरीत परिस्थितियों में गरीब बच्चों की प्रतिभाओं को निखारते हुए उन्हें जिस मुकाम पर पहुंचाने का काम किया है, वह अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि गरीबी के कारण कभी-कभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को वह अवसर नहीं मिल पाता, जिसके वे हकदार होते हैं। कुमार ऐसे विद्यार्थियों को अवसर प्रदान कर समाज और देश को मजबूत बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आनंद कुमार, सुपर 30, आईआईटी प्रवेश परीक्षा, उत्तर प्रदेश, अखिलेश यादव, Anand Kumar, Super 30, IIT Interance Test, Uttar Pradesh, Akhilesh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com