Weight Loss: छोटे-छोटे मेथी के पीले दाने सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देते हैं. इन मेथी के दानों से सेहत को तो कई फायदे मिलते ही हैं, साथ ही ये दाने वजन घटाने में मददगार साबित होते हैं. मेथी के बीजों (Fenugreek Seeds) में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है. वजन घटाने में फाइबर असरदार होता है, इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती जिससे एक्सेस फूड इंटेक कम होता है और वजन कम होने में मदद मिलती है. मेथी के दानों (Methi Seeds) में पाचन को बेहतर करने वाले गुण भी होते हैं. इनसे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, कॉलेस्ट्रोल लेवल्स में कमी आती है और इंसुलिन रेसिस्टेंस कम होता है. यहां जानिए इन गुणकारी बीजों का सेवन वजन घटाने के लिए किस तरह किया जा सकता है.
पेट खराब है तो इन चीजों को खाने पर पाचन हो जाएगा ठीक, बार-बार गैस बनने की दिक्कत भी होगी दूर
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वजन घटाने के लिए मेथी के दाने | Fenugreek Seeds For Weight Loss
भीगे मेथी के दानेइन दानों को यूं तो सब्जी या पकवानों में डालकर भी खाया जा सकता है लेकिन भीगे हुए मेथी के दाने सेहत के लिए अत्यधिक फायदेमंद होते हैं. भीगे दाने खाने पर पेट की चर्बी (Belly Fat) पर तेजी से असर दिखता है. आधा चम्मच मेथी के दानों को कटोरी में पानी डालकर भिगोकर रखें. अगली सुबह इन भीगे हुए दानों को चबाकर खा सकते हैं आप.
मेथी का पानीवजन कम करने के लिए मेथी के पानी को बनाकर पी सकते हैं. इस पानी को तैयार करने के लिए आधा चम्मच मेथी के दानों को एक गिलास पानी में डालें और रातभर इस पानी को भिगोकर रखें. मेथी के पानी को आप हल्का गर्म करके सुबह खाली पेट पी सकते हैं.
मेथी की चायमेथी की चाय (Fenugreek Seeds Tea) बनाना बेहद आसान है. इसके लिए एक चम्मच मेथी के दानों को एक कप पानी के साथ आंच पर चढ़ा दीजिए. इसमें अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा भी डाल लें. जब यह पानी उबल जाए तो इसे कप में छानें और खाली पेट चुस्कियां लेते हुए पिएं.
अंकूरित मेथीजिस तरह मूंग की दाल का अंकूरण करके उसे खाया जाता है बिल्कुल उसी तरह मेथी को भी अंकूरित कर सकते हैं. मेथी से स्प्राउट्स (Fenugreek Seeds Sprouts) बनाने के लिए इसे भिगोएं और फिर गीले सूती के कपड़े में बांधकर रख दें. 2 से 3 दिन में ये बीज अच्छी तरह अंकूरित हो जाएंगे.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं