हाथों की खूबसूरती में साफ और चमकदार नाखूनों का भी बड़ा रोल होता है. लेकिन कई बार नाखूनों पर पीलापन आ जाता है और उनकी चमक फीकी लगने लगती है. खासकर नेल पेंट के लगातार इस्तेमाल या नाखूनों की सही देखभाल न होने पर यह समस्या नजर आ सकती है. ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने से पहले घर में मौजूद कुछ चीजों को आजमाया जा सकता है.
टूथपेस्ट से साफ करें नाखून
एक्सपर्ट ने बताया कि घरेलू उपाय के मुताबिक, नाखूनों के पीलेपन और दाग को कम करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए थोड़ी मात्रा में टूथपेस्ट नाखूनों पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें. कुछ मिनट बाद पानी से धो लें. ज्यादा जोर से रगड़ने से बचें.
ये भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई
नींबू पानी में भिगोएं हाथ
नींबू भी नाखूनों की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए पानी में नींबू का रस मिलाकर कुछ देर हाथों को इसमें भिगोएं. इसके बााद साफ पानी से हाथ धो लें और नाखूनों को अच्छी तरह सुखाएं.
यह भी पढ़ें: गले में खराश और दर्द से हैं परेशान? तुलसी-शहद समेत ये घरेलू उपाय दिला सकते हैं राहत
नाखूनों की देखभाल भी जरूरी
एक्सपर्ट ने बताया कि नाखूनों को लंबे समय तक साफ और स्वस्थ रखने के लिए उनकी नियमित सफाई करें. लंबे समय तक नेल पेंट लगाए रखने से बचें और बीच-बीच में नाखूनों को बिना नेल पेंट के रहने दें. नाखूनों को काटते समय सााफ नेल कटर का इस्तेमााल करें.
ज्यादा पीलापन हो तो ध्यान दें
अगर नाखून लगातार पीले रहते हैं, उनका रंग तेजी से बदल रहा है नाखून मोटे या कमजोर हो रहे हैं या दर्द और सूजन जैसी समस्या है, तो इसे सिर्फ कॉस्मेटिक समस्या न समझें. ऐसी स्थिति में त्वचा विशेषज्ञ से सलााह लेना बेहतर है. घरेलू उपाय हर व्यक्ति पर एक जैसा असर करें, यह जरूरी नहीं है.
यह भी पढ़ें: ततैया से हमेशा के लिए छुटकारा कैसे पाएं? ततैया मारने के लिए कौन सी दवा अच्छी है, जानिए यहां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं