विज्ञापन

नाखूनों का पीलापन दूर करने के 6 घरेलू उपाय

नाखूनों का पीलापन दूर करने के लिए आप कई घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं. ये उपाय काफी असरदार हैं और इनसे नाखूनों की पुरानी शाइन वापस लौट सकती है.  

नाखूनों का पीलापन दूर करने के 6 घरेलू उपाय

नाखून अगर गंदे हों तो व्‍यक्ति हाथ छिपाता रहता है. गेंदे और पीले नाखून आपके हाथों की खूबसूरती पर दाग की तरह हो जाते हैं, जो खराब नेल हेल्थ की ओर भी इशारा करते हैं. नाखूनों के पीले पड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. जैसे साफ-सफाई की कमी, फंगल इंफेक्शन, विटामिन या मिनरल्स की कमी. कई बार सस्ते नेल पेंट के इस्तेमाल करने से भी नाखूनों का स्‍वास्‍थ्‍य खराब होता है और वे पीले-भद्दे दिखने लगते हैं. नाखूनों का पीलापन दूर करने के लिए आप कई घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं. ये उपाय काफी असरदार हैं और इनसे नाखूनों की पुरानी शाइन वापस लौट सकती है.  

नाखूनों का पीलापन दूर करने के 6 घरेलू उपाय

नींबू

नाखूनों का पीलापन दूर करने के लिए नींबू लें और उसे काट लें. कटा नींबू नाखूनों पर रगड़ें. इसके बाद 10 मिनट तक उंगलियों को गुनगुने पानी में डुबाकर रखें. अब हाथों को पोंछ लें और लाइट मॉश्चराइजर लगाएं.  

खराब होती है दांतों से नाखून चबाने की आदत, पड़ सकते हैं बहुत बीमार, ऐसे छोड़ें

विनेगर 

विनेगर यानी सिरका की मदद से भी नाखून साफ किए जा सकते हैं. सबसे पहले गुनगुने पानी में सिरका मिक्‍स करें. इस मिक्स पानी में उंगलियों को करीब 10 मिनट तक डुबाकर रखें. कुछ देर बाद हैंड वॉश कर लें और मॉश्चराइजर लगा लें. 

हाइड्रोजन पैरॉक्साइड

हाइड्रोजन पैरॉक्साइड वही है जिसे अक्‍सर पेडिक्‍योर करते हुए पानी में मिलाया जाता है. 4-5 चम्मच हाइड्रोजन पैरॉक्साइड को आधा कप पानी में अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इसमें नाखूनों को 2 मिनट तक भिगोएं और फिर ठंडे पानी से धो लें. 

कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल लें. इसे गुनगुना गर्म कर लें.गर्म करने के बाद इसे नाखूनों पर लगाएं और थोडी देर लगा रहने दें. इसके बाद पानी से हाथ धो लें. इससे नाखूनों का पीलापन दूर होता है और नाखून मजबूत होते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा एक ताकतवर क्‍लीनिंग एजेंट माना जाता है. बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाएं. इस मिक्‍सचर को नाखूनों पर लगा लें. 5 मिनट तक नाखूनों की मसाज करें और 10 मिनट बाद हैंड वॉश कर लें. 

Coconut Oil For Dark Circles: क्या वाकई में डार्क सर्कल्स के लिए नारियल तेल कारगर है? यहां जानिए

गुलाब जल

गुलाब जल को स्किन के लिए बहुत अच्‍छा माना जाता है. नाखूनों की सफाई करने में यह बहुत मदद करता है. गुलाब जल में कॉटन बॉल्स डिप करके नाखूनों पर लगाएं. इससे पीलापन दूर होता है और नाखूनों का स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा होता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com