विज्ञापन

World Emoji Day 2026: 90% लोगों को गलत पता होता है इन Emoji का मतलब, आज जान लें

आज के समय में शायद ही कोई ऐसा हो जो चैटिंग करते समय इमोजी (Emoji) का इस्तेमाल न करता हो. हालांकि, आज भी ज्यादातर लोगों को कुछ इमोजी का सही मतलब नहीं पता होता. World Emoji Day पर जानें ऐसे ही कुछ इमोजी और उनका सही मतलब-

World Emoji Day 2026: 90% लोगों को गलत पता होता है इन Emoji का मतलब, आज जान लें
World Emoji Day 2026
(Photo Credit: NDTV)

हर साल 17 जुलाई को World Emoji Day मनाया जाता है. आज शायद ही कोई ऐसा हो जो WhatsApp, Instagram, Facebook या किसी दूसरी चैटिंग ऐप पर इमोजी का इस्तेमाल न करता हो. कई बार एक छोटा-सा इमोजी लंबे मैसेज का काम कर देता है. खुशी हो, दुख हो, प्यार जताना हो, किसी को धन्यवाद कहना हो या फिर मजाक करना हो, हर भावना के लिए अलग-अलग इमोजी मौजूद हैं. यही वजह है कि इमोजी आज हमारी रोजमर्रा की बातचीत का अहम हिस्सा बन चुके हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन इमोजी का हम हर दिन इस्तेमाल करते हैं, उनमें से कई का मतलब लोग गलत समझते हैं? दरअसल, हर इमोजी का एक तय अर्थ होता है, जिसे यूनिकोड कंसोर्टियम (Unicode Consortium) तय करता है. हालांकि, ज्यादातर लोग इमोजी को देखकर अपना मतलब निकाल लेते हैं और यहीं से गलतफहमी शुरू हो जाती है. यहां हम आपको कुछ ऐसे इमोजी बता रहे हैं, जिनका मतलब सबसे ज्यादा गलत समझा जाता है.

क्या आप जानते हैं इन Emoji का सही मतलब?

🙏 Folded Hands

इस इमोजी को ज्यादातर लोग हाई-फाइव करने वाला इमोजी समझ लेते हैं. लेकिन इसका सही मतलब हाथ जोड़ना है. यानी इसका इस्तेमाल प्रार्थना करने, किसी का धन्यवाद करने या सम्मान दिखाने के लिए किया जाता है. 

💁 Person Tipping Hand

इस इमोजी को लोग अक्सर एटीट्यूड, स्टाइल या सैसी एक्सप्रेशन समझते हैं. लेकिन इसका असली मतलब कुछ और है. यूनिकोड स्टैंडर्ड के मुताबिक, यह इमोजी Information Desk Person यानी हेल्प डेस्क या सूचना डेस्क पर मौजूद कर्मचारी को दिखाता है. आसान शब्दों में कहें, तो इसका मतलब होता है, 'मैं आपकी कैसे मदद कर सकता/सकती हूं?' इसलिए इस इमोजी का इस्तेमाल किसी को जानकारी देने, मदद की पेशकश करने या सुझाव देने के लिए किया जा सकता है.

💫 Dizzy

इस इमोजी को देखकर कई लोग इसे टूटता हुआ तारा या मैजिक स्टार समझ लेते हैं. लेकिन इसका सही मतलब है चक्कर आना, सिर घूमना या चकित हो जाना. अगर किसी को अचानक चोट लगी हो या उसे चक्कर महसूस हो रहे हों, तो इस इमोजी का इस्तेमाल किया जा सकता है.

🙆 Person Gesturing 

इस इमोजी को लोग अक्सर सिर पकड़कर परेशान होने वाला या 'ओह नो!' वाला एक्सप्रेशन समझ लेते हैं. जबकि इसका सही मतलब है 'OK'. इसमें व्यक्ति अपने दोनों हाथों से 'OK' Gesture बनाकर यह दिखाता है कि सब ठीक है या ओके है.

😤 Face with Steam From Nose

यह शायद सबसे ज्यादा गलत समझा जाने वाला इमोजी है. ज्यादातर लोग इसे गुस्सा, नाराजगी या चिढ़ दिखाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. लेकिन यूनिकोड के अनुसार इसका असली मतलब है गर्व महसूस करना, जीत की खुशी दिखाना या आत्मविश्वास दिखाना. आसान भाषा में कहें, तो ये इमोजी 'मैंने कर दिखाया' या 'मुझे खुद पर गर्व है' जैसी भावना दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए. 

'Emoji' शब्द का मतलब क्या होता है?

अब, बात Emoji शब्द की करें, तो 'Emoji' शब्द जापानी भाषा के दो शब्दों से मिलकर बना है. 'E' का मतलब होता है चित्र (Image) और 'Moji' का मतलब होता है अक्षर या कैरेक्टर (Character). यानी Emoji का सीधा मतलब हुआ चित्रों के जरिए अपनी बात या भावना बताना.

यह भी पढ़ें- रात को सोने से पहले कभी न करें ये 3 गलतियां, डॉक्टर ने बताया समय से पहले दिखने लगेंगे बूढ़े

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Emoji, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com