विज्ञापन

मेहंदी का पेस्ट बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए? मेहंदी का पेस्ट कैसे बनाया जाता है, जान‍िए यहां

मेहंदी का पेस्ट कैसे बनाएं? तीज का त्‍योहार आने वाला है और आप हाथों पर सुंदर सी मेहंदी सजाना चाहती हैं, तो जरूरी है क‍ि आप मेहंदी का पेस्‍ट घर पर तैयार करें. इससे हाथों पर बहुत गाढ़ी मेहंदी रचेगी. बस आपको उसका पेस्‍ट सही से बनाना आना चाह‍िए.

मेहंदी का पेस्ट बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए? मेहंदी का पेस्ट कैसे बनाया जाता है, जान‍िए यहां
मेहंदी के पेस्ट में कौन सी 3 चीजें मिलनी चाहिए?

तीज 15 अगस्‍त को है, अगर आप भी घर पर मेहंदी लगाने की तैयारी कर रही हैं और घर पर ही मेहंदी बनाकर लगाएंगी तो चल‍िए आपको बताते हैं क‍ि मेहंदी का पेस्‍ट बनाने के ल‍िए क्‍या क्‍या चाह‍िए. दरअसल अच्‍छी और डार्क मेहंदी रचती है, जब आप उसका पेस्‍ट सही से बनाते हैं. मेहंदी का पेस्‍ट बनाने के ल‍िए नीचे दी गई सामग्री बाजार से खरीद लाइए और फ‍िर उससे मेहंदी का पेस्‍ट तैयार करें. फ‍िर इस बार तीज पर आपके हाथों में मेहंदी सबसे डार्क और सुंदर रचेगी.  

मेहंदी का पेस्ट बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

सामग्री : मेहंदी पाउडर चौथाइ कप ले लें. चीनी दो छोटे चम्‍मच, पानी या चायपत्‍ती का पानी, आप आवश्‍यकतानुसार लें. ज‍ितना आपको पेस्ट गाढ़ा करने के ल‍िए चाह‍िए. इसके अलावा नींबू का रस या एसेंश‍ियल ऑयल एक छोटा चम्‍मच लें. 

मेहंदी का पेस्‍ट इस तरह करें तैयार 


मेहंदी का पेस्‍ट बेहतरीन बनेगा, तभी हाथ पर मेहंदी डार्क रचेगी. पेस्‍ट बनाने के ल‍िए एक साफ कटोरे में मेहंदी का पाउडर और चीनी लें. अब इसमें थोड़ा थोड़ा करके पानी या चायपत्‍ती का पानी डालते जाइए. फ‍िर चम्‍मच से अच्‍छी तरह म‍िला लें, ताक‍ि उसमें गांठें ना पड़ें. यह पेस्‍ट टूथपेस्‍ट जैसा गाढ़ा होना चाह‍िए. इससे हाथ पर मेहंदी का ड‍िजाइन अच्‍छे से बनेगा और वह रंग भी अच्‍छा छोड़ेगी. फ‍िर इस पेस्‍ट को छह से चौबीस घंटे तक रख दें, ताक‍ि मेहंदी अपना रंग छोड़ सके. अब मेहंदी के पेस्‍ट को कोन में भर लें. 

मेहंदी के पेस्ट में कौन सी 3 चीजें मिलनी चाहिए?


अगर आप चाहती हैं क‍ि तीज पर मेहंदी आपके हाथों पर गाढ़ा रंग छोड़े तो आप मेहंदी पाउडर में ये 3 चीजें (गुड़हल के फूल का जेल, चुकंदर का रस और चायपत्ती का पानी) म‍िला दें और फ‍िर मेहंदी का पेस्ट बनाकर तैयार कर लें. इसमें आपको सादा पानी बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करना चाह‍िए. 

(P.C- @stylishmehndidesign/Instagram)

(P.C- @stylishmehndidesign/Instagram)

मेहंदी का कलर डार्क कैसे करें?


मेहंदी का रंग डार्क करने के लिए नींबू-चीनी का घोल लगाएं. लौंग के धुएं से हाथ सेकें और पानी से धोने के बजाय खुरच कर मेहंदी हटाएं, ताक‍ि मेहंदी ज्‍यादा से ज्‍यादा अपना रंग हाथों पर छोड़ें. 

मेहंदी में चीनी डालने से क्या होता है?

मेहंदी हाथ पर लगाने के बाद उस पर चीनी का पेस्‍ट लगाया जाता है.  इससे मेहंदी हाथों पर लंबे समय तक हाथ पर लगी रहती है और रंग भी गहरा छोड़ती है. इसी कारण हाथों पर लोग चीनी का पानी लगाते हैं. 

यह भी पढ़ें: पार्टनर को मैसेज करते वक्त न करें ये 5 गलतियां, रिश्ते में बढ़ेंगी दूरियां, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com