विज्ञापन

अपराजिता किस महीने में लगाना चाहिए? पौधे लगाने की सही विधि क्या है

अपराजिता का पौधा किस दिन लगाएं. अगर आप ये ही सोच रहे हैं तो बार‍िश के मौसम में अपराज‍िता का पौधा लगाना सबसे सही होता है. इस मौसम में ये पौधा तेजी से बढ़ता है और इसमें फूल भी आने लगते हैं.

अपराजिता किस महीने में लगाना चाहिए? पौधे लगाने की सही विधि क्या है
मैं अपराजिता का पौधा कैसे लगा सकता हूं.

How To Grow Aparajita Plant At Home : घर में फूलों का पौधा बहुत ही सुकून देता है और बार‍िश के मौसम में आप फूलों का पौधा लगाना चाह रहे हैं, तो हर कोई अपराजिता का पौधा लगाने का ही सुझाव देता है. इसे  तितली मटर या बटरफ्लाई पी फ्लावर भी कहते हैं. धार्मिक मान्यताओं की मानें तो भगवान शिव को अर्पित किया जाता है. यही वजह है क‍ि सावन के महीने में अपराज‍िता का पौधा बहुत से लोग लगाते हैं. वहीं, आयुर्वेद में इसके औषधीय गुणों का भी जिक्र मिलता है. यही वजह है कि बाजार में इसके फूल 4000 से 5000 रुपये किलो तक बेचे जाते हैं. वैसे अच्छी बात यह है कि अपराजिता का पौधा आप बहुत आसानी से घर के गमले में उगा सकते हैं. वैसे भी थोड़ी सी देखभाल और सही तरीका अपनाकर यह बेल तेजी से बढ़ती है और रोजाना खूबसूरत नीले या सफेद फूल भी इस पर आते हैं. इन फूलों से आप हेल्दी चाय बना सकते हैं, जो तनाव कम करने से लेकर शरीर को डिटॉक्स करने तक में मदद करती है. इन द‍िनों वैसे भी ब्‍लू टी के फायदे हर कोई जानता है. 


इंस्टाग्राम पर वायरल अपराजिता प्लांट हैक (Viral Aparajita Plant Hack On Instagram)


सोशल मीडिया पर गार्डनिंग से जुड़े वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. हाल ही में Instagram पर masalakitchenbypoonam नाम के पेज से शेयर किए गए एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे छोटे से पॉट में अपराजिता की बेल उगा सकते हैं आप. बताया गया है कि 10 से 15 दिनों में बेल अच्छी तरह फैलने लगती है और रोज दो से तीन फूल लगने लगते हैं 

Latest and Breaking News on NDTV

अपराजिता का पौधा कैसे लगाएं (How To Plant Aparajita At Home)


अपराजिता का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले एक ऐसा गमला चुन लीज‍िए, जिसमें नीचे छेद हो ताकि पानी जमा न हो. अब गमले में 50 प्रतिशत सामान्य मिट्टी, 30 प्रतिशत गोबर की खाद और 20 प्रतिशत रेत अच्‍छे से म‍िला लें. इस मिश्रण में बीज या छोटा पौधा लगा दें और हल्का पानी छ‍िड़क दें. उसके बाद गमले को ऐसी जगह पर रखें, जहां रोज चार से पांच घंटे तक धूप आती हो. ध्यान रखें कि मिट्टी हमेशा हल्की नम रखें, लेकिन ज्यादा पानी न भरें. करीब 45 से 50 दिनों में बेल पर सुंदर नीले और सफेद फूल आने लगेंगे. अपराज‍िता का पौधा जुलाई से अगस्‍त के महीने में लगाना चाह‍िए. इस महीने में यह पौधा तेजी से बढ़ता है और इसमें फूल भी आने लगते हैं. 


अपराजिता फूलों बालों के ल‍िए हैं लाभकारी (Benefits Of Aparajita Flower Tea)


इस चाय का सेवन स्किन और बालों की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद बताया गया है.अगर आप इसके फूलों की चाय पीते हैं तो इससे आपकी त्‍वचा की डार्कनेस दूर होती है. वहीं, बालों में चमक भी आती है. 

यह भी पढ़ें- सीलिंग फैन को फिर से सफेद कैसे करें? इस नुस्खे से एक ही बार में साफ हो जाएगी सारी ग्रीस, नया जैसा दिखने लगेगा गंदा पंखा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com