विज्ञापन

धूप से काली हुई त्वचा को कैसे ठीक करें? क्या 100% टैन हटाना संभव है, जान‍िए यहां

5 मिनट में सन टैन कैसे हटाएं? अगर तेज धूप में चेहरा जल गया है तो यह हैक ट्राई करें. कुछ ही द‍िनों सारी टैन‍िंग हो जाएगी दूर.

धूप से काली हुई त्वचा को कैसे ठीक करें?  क्या 100% टैन हटाना संभव है, जान‍िए यहां
घर पर टैनिंग को जल्दी कैसे हटाएं?

Tanning Removal Tips : भीषण गर्मी का दौर भले ही बीत चुका हो, लेकिन धूप का असर अभी भी कम नहीं हुआ है. कई बार सिर्फ आधा घंटा तेज धूप में रहने के बाद ही चेहरा काला पड़ने लगता है. त्वचा में जलन होने लगती है और कुछ लोगों की स्किन लाल भी हो जाती है. ऐसे में ज्यादातर लोग सबसे पहले इंटरनेट पर घरेलू नुस्खे ढूंढते हैं. कोई नींबू लगाने की सलाह देता है, तो कोई बर्फ रगड़ने की. लेकिन हर तरीका सही नहीं होता. कुछ चीजें त्वचा को राहत देने की बजाय नुकसान भी पहुंचा सकती हैं. आइए जानते हैं कि सनबर्न होने पर घर पर क्या करें, टैनिंग कैसे कम करें और कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी हो जाता है.

पहले करें ये काम 

अगर धूप से लौटने के बाद त्वचा में जलन हो रही है या वह लाल पड़ गई है, तो सबसे पहले ठंडी जगह पर जाएं. इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा या प्रभावित त्वचा धो लें. चाहें तो साफ सूती कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर 10 से 15 मिनट तक त्वचा पर रख सकते हैं. इससे जलन कम होती है और त्वचा को राहत मिलती है. ध्यान रखें, बर्फ को सीधे त्वचा पर रगड़ने की गलती न करें.

Add image caption here

Add image caption here

एलोवेरा सबसे आसान और सुरक्षित घरेलू उपाय

अगर घर में एलोवेरा का पौधा है, तो उसका ताजा जेल लगाया जा सकता है. यह त्वचा को ठंडक देने और सूखापन कम करने में मदद कर सकता है. अगर ताजा एलोवेरा न हो, तो बिना ज्यादा खुशबू या रंग वाला एलोवेरा जेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

टैनिंग एक दिन में नहीं जाएगी

धूप से हुई टैनिंग कोई दाग नहीं है, जो एक रात में गायब हो जाए. इसके लिए थोड़ा समय लगता है. रोज त्वचा को साफ रखें, मॉइस्चराइजर लगाएं और बाहर निकलते समय सनस्क्रीन जरूर इस्तेमाल करें. इससे त्वचा को दोबारा नुकसान होने से बचाया जा सकता है और धीरे-धीरे टैनिंग भी कम होने लगती है.

इन घरेलू नुस्खों से बचना ही बेहतर है

सनबर्न होने पर नींबू, बेकिंग सोडा, टूथपेस्ट या तेज स्क्रब का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. सोशल मीडिया पर ये उपाय भले ही खूब बताए जाते हों, लेकिन ये पहले से जली हुई त्वचा में और ज्यादा जलन पैदा कर सकते हैं. अगर कोई घरेलू पैक लगाना ही है, तो पहले उसे त्वचा के छोटे हिस्से पर लगाकर देखें.

कब डॉक्टर को जरूर दिखाएं?

अगर त्वचा पर बड़े छाले पड़ जाएं, दर्द लगातार बढ़ता जाए, बुखार आ जाए, चक्कर आने लगें या जलन दो-तीन दिन बाद भी कम न हो, तो सिर्फ घरेलू उपायों पर भरोसा न करें. ऐसे मामलों में डॉक्टर से सलाह लेना ही सबसे सुरक्षित तरीका है.

धूप से बचाव ही सबसे अच्छा इलाज

सनबर्न का सबसे आसान इलाज है उससे बचाव. ऐसे में तेज धूप में ज्यादा देर रहने से बचें. बाहर निकलना जरूरी हो, तो छाता, टोपी या पूरे बाजू के कपड़े पहनें और सनस्क्रीन  का इस्तेमाल करें. थोड़ी-सी सावधानी आपकी त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है.

यह भी पढ़ें- बच्चों के लिए सबसे अच्छा कार्टून कौन सा है? जानें Cocomelon, Peppa Pig और छोटा भीम में से क्या दिखाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com