World Emoji Day 2025: आज की डिजटल दुनिया में लंबी-लंबी बातें भी इमोजी (Emoji) से हो जाया करती हैं. इमोजी छोटे आइकन होते हैं जो अलग-अलग तरह के हावभाव में नजर आते हैं, इनकी शेप भी अलग-अलग होती है और कई इमोजी ऑब्जेक्ट्स वाली होती हैं जो ऑनलाइन बातचीत को आसान बनाती हैं. रोने के लिए रोने वाली इमोजी तो हंसने के लिए हंसने वाली इमोजी भेजने में एक सेकंड से भी कम समय लगता है और लोग लंबी-लंबी बातें लिखने से या अपने इमोशंस को लिखकर एक्सप्रेस करने से बच जाते हैं. इन्हीं इमोजी को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल 17 जुलाई के दिन वर्ल्ड इमोजी डे मनाया जाता है. आजकल हर शेड की, पेड़, फूल, नदी, तालाब, डॉक्टर, घर, दिल, सब्जी, अंडा, जानवर और ना जाने किन-किन चीजों की इमोजी कीबोर्ड पर अवेलेबल हैं. लेकिन, क्या शायद आपको पता नहीं होगा कि सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली इमोजी (Most Used Emoji) कौनसी है

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड इमोजी डे | World Emoji Day History
साल 1980 में इमोजी से पहले इमोटिकन (Emoticons) की शुरुआत हुई थी जिसमें टेक्स्ट पर मौजूदा कीबोर्ड से ही इन इमोटिकन को बनाया जाता था, जैसे हसंने के लिए :) यह इमोटिकन, उदासी दिखाने के लिए :( यह और किसी को प्यार भेजने के लिए <3 इस इमोटिकन का इस्तेमाल होता है. जापानी डिजाइनर ने इन इमोटिकन को क्रिएट किया था. इसके बाद साल 2007 में गूगल की सॉफ्टफेयर इंटरनलाइजेशन टीम ने यूनिकोड कोनसोरिटम में इमोजी को पेटिशन किया था. साल 2011 में एप्पल ने iOS में इमोजी कीबोर्ड एड किया था जिसके बाद कई देशों में इमोजी का इस्तेमाल होने लगा. अब हर फोन इमोजी वाले कीबोर्ड के साथ ही आता है. सोशल मीडिया के इस युग में इमोजी का एक अलग ही महत्व है. इनके बिना हर बात अधूरी लगती है. ऐसे में ये इमोजी बातचीत को आसान बना देते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

- इमोजीपीडिया डॉट ऑर्ग के अनुसार सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली इमोजी हार्ट इमोजी है. इस दिल वाली इमोजी (Heart Emoji) का लोग ताबड़तोड़ इस्तेमाल करते हैं.
- इसके बाद ग्रीन डब्बे में सफेद चेक मार्क वाली इमोजी आती है. अगला स्थान स्पार्कल इमोजी का है और उसके बाद फायर इमोजी आती है.
- सबकी फेवरेट लाउडली क्राइंग फेस इमोजी और खुशी के आंसू रोने वाली हंसी का इमोजी आसपास हैं. इन इमोजी का कमेंट्स में लोग खूब इस्तेमाल करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं