शनिवार और संडे का दिन बहुत अच्छा लगता है, क्योंकि इन दोनों दिन ऑफिस, मीटिंग और बॉस से दूरी रहती है. लेकिन रविवार की शाम आते-आते कई लोगों का मूड अचानक बदलने लगता है. दिनभर की छुट्टी और आराम के बाद जैसे ही घड़ी शाम की ओर बढ़ती है, दिमाग में सोमवार की मीटिंग्स, अधूरे काम, ईमेल्स और ऑफिस की जिम्मेदारियां घूमने लगती हैं. कई बार लोगों को सोमवार के काम के चलते रविवार की रात को सही से नींद तक नहीं आती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप अकेले नहीं हैं. इस एहसास को कई लोग मंडे ब्लूज या संडे स्केयरीज के नाम से जानते हैं.
मंडे का डर क्यों होता है?
दरअसल, संडे वाले दिन अक्सर हम आराम से बिताते हैं, लेकिन अगले दिन की तैयारी नहीं करते. जिसके चलते सोमवार के काम अचानक दिमाग में चलते लगते है. हमारा दिमाग सोमवार के सारे कामों की लिस्ट याद दिलाने लगता है. इससे तनाव और बेचैनी बढ़ सकती है. ऐसे में संडे को आराम के साथ-साथ अगले दिन की तैयारी भी रहना चाहिए.
सोमवार की टू-डू लिस्ट पहले ही बना लें
संडे की शाम को ही अगले दिन यानी सोमवार के काम की लिस्ट तैयार कर लें. शाम 10 से 15 मिनट निकालकर अगले दिन के जरूरी काम लिख लें. जब आपको पता होगा कि क्या करना है, तो दिमाग बार-बार उन्हीं बातों के बारे में सोचकर परेशान नहीं करेगा.
ऑफिस बैग और जरूरी चीजें तैयार रखें
रविवार को आराम के चलते ऐसा रहता है कि कल ही कर लेंगे सब काम और फिर सोमवार सुबह की जल्दबाजी भी तनाव बढ़ाती है. इसलिए रात में ही कपड़े, लैपटॉप, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान तैयार कर लें. इससे सुबह शांत और व्यवस्थित शुरुआत होगी.
शाम को खुद को व्यस्त रखें
संडे शाम को किसी मनपसंद फिल्म, किताब या परिवार के साथ समय बिताएं. ऑफिस के ईमेल या ग्रुप को शाम के बाद बिल्कुल न खोलें. ऐसा करने से आपको अगले दिन की टेंशन कम होगी.
नींद पूरी करें
रात को समय पर बिस्तर पर जाएं ताकि सुबह फ्रेश महसूस हो. सोने से पहले स्क्रीन यानी मोबाइल-लैपटॉप का इस्तेमाल कम करें. अक्सर छुट्टी होने के चलते लोग देर से सोते हैं और फिर सोमवार को नींद पूरी नहीं होती है, जिससे दिन भर शरीर नींद की कमी से परेशान रहता है.
यह भी पढ़ें:- Parenting Tips: बच्चे को बनाना है आत्मविश्वासी और मजबूत, हर बात पर तारीफ करने की जगह रोज अपनाएं ये 3 पैरेंटिंग हैबिट्स
यह भी पढ़ें:- इस महिला ने 1 साल में 35 किलो वजन घटाया, फिटनेस इन्फ्लुएंसर बताया सिर्फ इन 6 चीजों से करें परहेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं