विज्ञापन

क्या आप जानते हैं आखिर खीरे को काटने से पहले उसे ऊपर से क्यों घिसा जाता है?

How to remove bitterness from cucumber: क्या आप भी गर्मियों के मौसम में खीरे का सेवन अधिक करते हैं. लेकिन क्या ये जानते हैं कि आखिर क्यों खीरा काटने से पहले उसे ऊपर से घिसा जाता है. अगर नहीं, तो इस आर्टिकल में जानें.

क्या आप जानते हैं आखिर खीरे को काटने से पहले उसे ऊपर से क्यों घिसा जाता है?
Cucumber In Summer: खीरा खाने के फायदे.(AI Generated Image)

गर्मियों का मौसम आते ही खीरे का सेवन भी बढ़ जाता है. क्योंकि इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है. ​सलाद की थाली हो या फिर सैंडविच, खीरे के बिना सब अधूरा लगता है. गर्मियों के मौसम में खीरा सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आपने गौर किया होगा कि जब भी घर में मम्मी या दादी सलाद काटती हैं, तो वे सबसे पहले खीरे के ऊपरी हिस्से को काटकर उसे खीरे के उस हिस्से पर रगड़ती हैं या घिसती थीं. बचपन में हम सोचते थे कि शायद यह ऐसे ही होगा. लेकिन इसके पीछे की वजह है. तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों खीरे को काटने से पहले उसे ऊपर से घिसना जरूरी है? 

​कई बार हम बाजार से खीरे लाते हैं और उसे सीधे काटकर खाने लगते हैं, तो अचानक मुंह में कड़वा स्वाद आ जाता है. यह कड़वापन अक्सर खीरे के ऊपरी हिस्से में ही होता है. विज्ञान की भाषा में इसे 'कुकुरबिटासिन' (Cucurbitacin) कहा जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

​क्या है कुकुरबिटासिन?

​कुकुरबिटासिन एक प्रकार का केमिकल कंपाउंड है जो खीरे के परिवार (जैसे कद्दू, लौकी, तोरई) वाले पौधों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है. प्रकृति ने पौधों को कीड़े-मकोड़ों और जानवरों से बचाने के लिए उनमें यह कड़वापन दिया है.
​जब हम खीरे के सिरों को काटकर उसे उसी कटे हुए हिस्से पर रगड़ते हैं, तो वहां झाग जैसा सफेद पदार्थ निकलने लगता है. यह झाग उसी कुकुरबिटासिन का बाहर आने का तरीका है. अगर आप खीरे के ऊपरी हिस्से को रगड़े बिना उसे काट देते हैं, तो वह कड़वा केमिकल पूरे खीरे में फैल सकता है, जिससे पूरा खीरा ही कड़वा लगने लगता है.

​क्या कड़वा खीरा खाना खतरनाक है?

​बहुत ज्यादा मात्रा में कुकुरबिटासिन का सेवन पेट के लिए अच्छा नहीं होता. इससे जी मिचलाने, पेट खराब होने या पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. हालांकि, बाजार में मिलने वाले खीरे में यह कड़वापन बहुत मामूली होता है, फिर भी सेहत और स्वाद के नजरिए से इसे निकाल देना ही समझदारी है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Image Credit: Pexels

​खीरा काटने का सही तरीका- (What Is The right way to cut cucumber)

  1. ऊपरी हिस्सा काटें- खीरे के दोनों सिरों को थोड़ा सा काट लें.
  2. ​रगड़ने का प्रोसेस- अब कटे हुए ऊपरी हिस्से को खीरे के उस हिस्से पर गोल-गोल घुमाते हुए रगड़ें. 
  3. झाग को धोएं- जब झाग निकलना बंद हो जाए, तो उस थोड़े से हिस्से को चाकू से दोबारा काट कर अलग कर दें.
  4. छीलें और काटें- अब आप आराम से खीरे को छीलकर अपनी पसंद के आकार में काट सकते हैं.

​खीरा खाने के फायदे- (Kheera Khane Ke Fayde)

  • ​डिहाइड्रेशन- खीरे में भरपूर पानी होता है, जो गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है.
  • ​वजन घटाने- खीरे में कैलोरी बहुत कम होती है, इसलिए यह वजन कम करने वालों के लिए बेस्ट है.
  • ​स्किन- खीरे के रस में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो चेहरे ग्लोइंग बना सकते हैं. 
  • ​पाचन- खीरे में मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मददगार हैं. 

ये भी पढ़ें- क्या गर्मियों में चाय पीने से बॉडी ठंडी रहती है? जानें क्या कहता है Science

ई-सिगरेट सेहत के लिए कितनी खतरनाक? डॉक्टर ने बताए नुकसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Why Rub Cucumber Ends, Benefits Of Rubbing Cucumber, Cucurbitacin In Cucumber, Cucumber Health Benefits, How To Remove Bitterness From Cucumber, (What Is The Right Way To Cut Cucumber
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com