Healthy Tips: गर्मियों के मौसम में आम खाने का मजा ही कुछ और होता है. मीठा-मीठा रसभरा आम मुंह में रखते ही मानो घुलने लगता है. ना सिर्फ बच्चे बल्कि बड़े-बूढ़े भी आम (Mango) को खूब स्वाद लेकर खाते हैं. बहुत से लोग तो सुबह की शुरूआत मैंगो शेक से करते हैं, दोपहर सलाद की जगह आम खाते हैं और रात में खाना खाने के बाद भी एक-आधे आम का चटखारा ले लेते हैं. अब आम खाने में तो कोई दिक्कत नहीं लेकिन जरूरत से ज्यादा आम खाना मुसीबत का सबब बनते देर नहीं लगती. असल में जरूरत से ज्यादा आम खाने पर चेहरे पर मुंहासे (Pimples), पेट में एसिडिटी और सीने में जलन की दिक्कत भी हो सकती है.
पैरों से आती है बदबू तो डॉक्टर का बताया यह हैक आएगा काम, घर की ही एक चीज दूर कर देगी दिक्कत
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
आम खाने पर क्यों होते हैं पिंपल्स | Why Eating Mangoes Cause Pimples
पोषक तत्वों से भरपूर आम में फाइबर, विटामिन सी, मैग्ननीशियम और पौटेशियम पाया जाता है और इसीलिए इसे हेल्दी फलों की गिनती में रखा जाता है. लेकिन, आम में फाइटिक एसिड भी होता है जो फुंसी होने का कारण बनता है. फाइटिक एसिड शरीर के तापमान को बढ़ाता है. इस गर्माहट के कारण चेहरे पर एक्ने (Acne) और ब्रेकआउट्स की दिक्कत हो जाती है. वहीं, अगर आम केमिकल से पकाए गए हों तब भी चेहरे पर फुंसियां निकल सकती हैं. आम के अंदर हाई शुगर कंटेंट होता है जो इसे बेहद मीठा बनाता है. जरूरत से ज्यादा मीठे का सेवन भी फुंसियों की वजह बनाता है. वहीं, आम सीधेतौर पर अगर फुंसियों का कारण ना भी बने तो इसमें एलर्जी वाले संब्सटेंस होते हैं जो फुंसियों या एक्ने का कारण बनते हैं. आम का फोर्टिफाइड जूस भी फुंसियों की वजह बन सकता है.

ऐसे में आम से फुंसियां ना हों इसके लिए आम खाने की मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है. दिनभर में 1-2 आम ही खाने चाहिए. इससे ज्यादा आम ना सिर्फ फुंसियों बल्कि पेट की गड़बड़ी का कारण भी बन सकते हैं. इसके अलावा आम को खाने से पहले कुछ देर भिगोकर रखना जरूरी होता है. आम लगभग डेढ़ से 2 घंटे तक भिगोकर रखने के बाद खाए जा सकते हैं. इसके अलावा बॉडी हीट को मैनेज करने के लिए अपनी डाइट में दूध शामिल किया जा सकता है. लेकिन, आम को दही के साथ खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इससे शरीर की गर्माहट बढ़ सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं