Personal Hygiene: तापमान बढ़ने पर शरीर में पसीना भी खूब आता है और पैर भी इस पसीने के शिकार होते हैं. खासकर जूते पहनकर ऑफिस जाने वाले लोगों के पैरों से पसीने की बदबू आती है. इसके अलावा बैक्टीरिया के चलते पैरों में इंफेक्शंस होने की संभावना भी बढ़ जाती है. वहीं, पैरों में खुजली, चिपचिपाहट और हर समय नमी महसूस होती है जिससे आने वाली बदबू (Feet Odor) खुद को ही नहीं बल्कि बाहर वाले लोगों को भी खूब परेशान कर देती है. ऐसे में इस बदबू (Smelly Feet) से छुटकारा पाने का तरीका बता रही हैं डॉ. नीरा नाथन. नीरा डर्मेटोलॉजिस्ट हैं और उनका इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट है जिसपर वे तरह-तरह के टिप्स और हैक्स शेयर करती रहती हैं. नीरा ने पर्सनल हाइजीन पर भी वीडियो शेयर किया है और बताया है कि किस तरह पैरों से आने वाली बदबू से छुटकारा पाया जा सकता है.
Raksha Bandhan 2024: इस साल कब पड़ रहा है रक्षाबंधन, भाई इस तरह बहन को दे सकते हैं सरप्राइज
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
डर्मेटोलॉजिस्क के अनुसार, पैरों की बदबू दूर करने में सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) काम आएगा. सेब के सिरके में मैलिक एसिड होता है जो रूखी-सूखी और फटी एड़ियों को एक्सफोलिएट करने में मददगार है और साथ ही इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पैरों से आने वाली बदबू और नाखूनों में जमे फंगस को हटाने का काम करते हैं. सेब के सिरके को पानी के टब में डालें और इसमें पैरों को डुबोकर रखें. कुछ देर बाद पैर धो लेने पर एकदम साफ नजर आएंगे और बदबू भी दूर हो जाएगी.
ये नुस्खे भी आएंगे काम
- पैरों की बदबू से छुटकारा पाने के लिए पैरों को नमक वाले गर्म पानी में डुबोकर रखा जा सकता है. एक टब में गर्म पानी (Warm Water) डालें और उसमें थोड़ा नाम मिलाएं. इस पानी में पैरों को डुबोकर 15 से 20 मिनट रखें और फिर धोकर साफ कर लें.
- कोशिश करें कि पैर जूतों में बंद ना रखें. खुली चप्पल पहनें या सैंडल्स पहनें जिससे पैरों पर हवा लगे. अगर जूते पहन भी रहे हैं तो ऐसे पहनें जो हवा पास करने वाले हों, मॉइश्चर को लॉक ना करते हों. साथ ही कॉटन के जुराब पहनें.
- पैरों से बदबू हटाने के लिए पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है. पाउडर लगाने पर पैरों पर जरूरत से ज्यादा पसीना नहीं आता है और बदबू आने की नौबत नहीं आती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं