आधुनिक जीवनशैली में लोग इतने ज्यादा बिज़ी हो गए हैं कि उनको सही वक्त पर खाने का भी टाइम नहीं मिलता है. आजकल अधिकतर लोग लंच के समय ब्रेकफास्ट करते देखे जाते हैं और डिनर के समय लंच. यह आदत सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है. लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि आखिर लंच करने का सही समय क्या है?
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Celebrity Nutritionist Rujuta Diwekar) के मुताबिक, सुबह 11 बजे से 1 बजे के बीच लंच करने का अच्छा समय होता है और अगर आपको लंच करने का यह समय जल्दी लगता है, या यदि आप मीटिंग्स या किसी काम में बिजी होने के चलते लंच नहीं कर पाते हैं, तो आप इस समय फलों का सेवन कर सकते हैं.
दीवेकर ने कहा कि आप केला या किसी अन्य फल का सेवन कर सकते हैं और समय मिलने पर लंच कर सकते हैं. दीवेकर ने कहा, "समय पर केला खाने से देर से भोजन करने की वजह से होने वाली गेस की समस्या और सिर दर्द की समस्या से राहत मिलती है."
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
लंच से पहले फल खाने की सलाह क्यों देते हैं न्यूट्रिशनिस्ट?
दोपहर के भोजन से पहले फल खाने की सलाह सिर्फ न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ही नहीं देती हैं, बल्कि अन्य न्यूट्रिशनिस्ट नम्मी अग्रवाल का भी यही मानना है.
इनके अलावा न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा फलों का रस यानी जूस पीने के बजाए उन्हें खाने की सलाह देती हैं. दरअसल, फलों का सेवन करने से अन्य पोषक तत्वों के साथ फाइबर भी मिलता है. वहीं, दूसरी ओर एक गिलास फलों का जूस न केवल फलों से फाइबर को नष्ट करता है, बल्कि इसमें चीनी की मात्रा भी बढ़ जाती है.
पूजा मखीजा का कहना है, अनानास का एक टुकड़ा (या शायद अधिक) खाने से उन्हें एंटीऑक्सिडेंट की दैनिक खुराक मिल जाती है, इससे उन्हें ऐसे एंजाइम मिलते हैं, जो पाचन में सहायता करते हैं और इम्युनिटी पावर को बढ़ाते हैं.
अब आप जान चुके होंगे कि दोपहर के खाने से पहले फलों का सेवन करना एक अच्छा ऑप्शन है. ब्रेकफास्ट के बाद लगने वाली हल्की भूक को भी यह कम करने में मदद करता है और लंच के लिए आपकी भूख को भी खत्म नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं