विज्ञापन

नवंबर में कहां घूमने जाएं, पहाड़, बीच, जंगल और आध्यात्मिक यात्रा के लिए 5 शानदार डेस्टिनेशन

नवंबर के महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पहाड़, बीच, जंगल और आध्यात्मिक यात्रा के लिए ये 5 शानदार डेस्टिनेशन पॉइंट हैं.

नवंबर में कहां घूमने जाएं, पहाड़, बीच, जंगल और आध्यात्मिक यात्रा के लिए 5 शानदार डेस्टिनेशन
नवंबर में घूमने की जगहें
Pexels

भारत में घूमने के लिए नवंबर का महीना सबसे सही और अच्छा रहता है, क्योंकि इस समय बारिश का मौसम खत्म हो जाता है और ज्यादातर जगहों का मौसम सुहावना हो जाता है. कई जगहों पर सर्दी की शुरुआत हो जाती है. ऐसे में ज्यादातर लोग नवंबर और दिसंबर पर घूमने का प्लान बनाते हैं. अगर, आप भी नवंबर पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत में कई ऐसी जगह हैं जो बहुत अच्छी हैं.

जयपुर, राजस्थान

नवंबर के महीने में जयपुर का मौसम बहुत सुहावना हो जाता है, क्योंकि इस समय गर्मी का असर लगभग खत्म हो जाता है. जयपुर में आप आमेर किला, सिटी पैलेस और हवा महल जैसी जगहों पर घूम सकते हैं. यहां के रंग-बिरंगे बाजार और राजस्थानी खाने का आनंद ले सकते हैं. शाम के समय बाजारों और कैफे में घूमने का अलग ही मजा आता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

जैसलमेर, राजस्थान

नवंबर शुरू होते हैं यहां लोगों का आना-जाना शुरू हो जाता है. यहां का मौसम ठंडा हो जाता है और रेगिस्तान की सैर और भी मजेदार बन जाती है. यहां आप ऊंट की सवारी, रेत के टीलों पर खूबसूरत सूर्यास्त का नजारा और ऐतिहासिक जैसलमेर किले की सैर का आनंद ले सकते हैं.

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

अगर, आध्यात्मिक यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो नवंबर में वाराणसी भी घूमने जा सकते हैं. इस समय यहां का मौसम ठंडा हो जाता है. सुबह गंगा नदी में नौका विहार का अनुभव बेहद यादगार होता है, जबकि शाम की गंगा आरती देख सकते हैं.

ऋषिकेश, उत्तराखंड

अगर, आप एडवेंचर और सुकून दोनों का अनुभव करना चाहते हैं, तो ऋषिकेश एक अच्छा ऑप्शन है. नवंबर में यहां का मौसम बहुत अच्छा हो जाता है. यहां गंगा किनारे घूमने और योग करने का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा आप राम झूला और लक्ष्मण झूला के आसपास समय बिता सकते हैं या गंगा तट पर बैठकर शांति का आनंद ले सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

गोवा

गोवा हमेशा से ही घूमने के लिए सबसे पसंदीदा जगह रहता है. नवंबर के महीने में यहां के समुद्र तट साफ और खूबसूरत दिखते हैं और मौसम भी घूमने-फिरने के लिए अच्छा रहता है. आप अलग-अलग बीच पर घूम सकते हैं, पुराने चर्चों की सैर कर सकते हैं और स्थानीय सीफूड का स्वाद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- स्नोफॉल के दीवाने हैं? नवंबर में भारत की इन 5 जगहों पर लें बर्फबारी का आनंद

यह भी पढ़ें:- गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से क्या होता है? प्याज का इस्तेमाल करने के लिए 3 आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Travel, November Vacation Ideas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com