Friendship Day In India: दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो जन्म से ही व्यक्ति के साथ नहीं जुड़ता. दोस्त व्यक्ति खुद बनाता है, दोस्ती को सींचता है और रिश्ते को गहरा करता है. इसी दोस्ती को समर्पित है फ्रेंडशिप डे. इस दिन दोस्त एकदूसरे के लिए फ्रेंडशिप बैंड्स लेकर आते हैं, एकदूसरे के साथ घूमने निकलते हैं, अच्छे पकवान खाकर सेलिब्रेट करते हैं और हमेशा साथ रहने का वादा करते हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्रेंडशिप डे (International Friendship Day) 30 जुलाई के दिन मनाया जाता है लेकिन भारत में इस दिन को अगस्त के महीने में मनाते हैं. जानिए इन दो दिनों में फ्रेंडशिप डे मनाने की क्या है वजह.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2 फ्रेंडशिप डे क्यों मनाया जाता है | Why Is 2 Friendship Day Celebrated
साल 1950 के दशक में हॉलमार्क कार्ड्स के फाउंडर जॉयस हॉल के द्वारा फ्रेंडशिप डे मनाने की शुरुआत मानी जाती है. इस कॉन्सेप्ट को खूब पॉपुलैरिटी मिली और यूनाइटेड नेशंस ने साल 2011 में 30 जुलाई को फ्रेंडशिप डे के रूप में स्वीकृति दी. ऐसे में 2011 से ही हर साल 30 जुलाई के दिन फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. यूएन द्वारा इस दिन को मनाने का मकसद वैश्विक तौर पर शांति और एकता को बढ़ावा देना था. 30 जुलाई को फ्रेंडशिप डे चुना गया ताकि अलग-अलग संस्कृतियों के लोगों, देशों और समूहों के बीच दोस्ती गहरी करने के विचार को गहरा किया जा सके.
भारत में फ्रेंडशिप डे हर साल अगस्ते के पहले रविवार को मनाते हैं. रविवार के दिन इस दिन को मनाने की वजह लोगों की सहूलियत देखी गई थी. वीकेंड पर आराम से लोग घूम-फिर सकते हैं, प्लान बना सकते हैं और दोस्तों के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं इसीलिए अगस्त के पहले रविवार (First Sunday Of August) को भारत में फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. इस साल भारत (India) में फ्रेंडशिप डे 3 अगस्त के दिन मनाया जा रहा है.
कैसे मनाएं फ्रेंडशिप डे- अपने अंदर के ओल्ड स्कूल व्यक्ति को ना मरने दें और चाहे उम्र कितनी भी हो अपने दोस्तों के लिए फ्रेंडशिप बैंड्स लेकर जाएं.
- दोस्तों के साथ अपने शहर की सैर पर निकला जा सकता है. आप अपने फेवरेट कॉफी शॉप (Coffee Shop) जा सकते हैं या फिर किसे अच्छे से रेस्टोरेंट में बैठकर खा सकते हैं.
- दोस्तों के साथ शॉपिंग का अलग ही मजा होता है. वीकेंड भी है तो शॉपिंग का लुत्फ जरूर लें. मन खोलकर शॉपिंग करें और चाहे तो दोस्त के लिए लगे हाथ कोई गिफ्ट भी ले लें.
- फ्रेंडशिप डे तबतक अधूरा है जबतक दोस्त के साथ बैठकर अपने पुराने दिन ना याद किए जाएं. किसी पार्क की सैर करें और बेंच पर बैठकर यादों का पिटारा खोल लें.
- आप अपने स्कूल या कॉलेज के आस-पास घूमने जा सकते हैं. इससे पुराने दिनों की यादें ताजा होंगी और मन को जो सुकून मिलेगा उसके तो क्या ही कहने.
- एडवेंचर पार्क जा सकते हैं और झूलों का या फिर झमाझम पानी में भीगने का मजा लिया जा सकता है.
- अगर दोस्त आस-पास नहीं हैं तो वीडियो कॉल का प्लान बनाएं और सब एकसाथ अपनी-अपनी स्क्रीन के सामने बैठकर बातें करें. सचमुच ऐसा लगेगा कि दूर होकर भी सब पास हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं