Friendship Day 2025 Date, Wishes: हर साल भारत, बांग्लादेश, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में अगस्त के पहले संडे को फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) मनाया जाता है. इस साल ये खास दिन 3 अगस्त (Friendship Day 2025 Date) को मनाया जाएगा. फ्रेंडशिप डे मनाने का उद्देश्य न केवल दोस्ती के रिश्ते को मजबूत करना है, बल्कि ये खास दिन बिछड़े दोस्तों से एक बार फिर मिलने का मौका लेकर आता है. आइए जानते हैं इस खास दिन को मनाने की शुरुआत कैसे हुई और इस दिन का इतिहास क्या है.
कैसे हुई फ्रेंडशिप डे मनाने की शुरुआत? (Friendship Day History)
बता दें कि इस दिन को लेकर कई अलग-अलग कहानियां प्रचलित हैं. माना जाता है कि साल 1935 में अगस्त के पहले संडे को अमेरिका में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी. जब इस बात की जानकारी उसके दोस्त को मिली, तो दोस्त ये खबर बर्दाश्त नहीं कर पाया. अपने सबसे खास शख्स से बिछड़ जाने के गम में उस व्यक्ति ने भी अपनी जान दे दी. दोस्ती की इसी मिसाल को देखते हुए अमेरिकी सरकार ने अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाने की घोषणा की थी. धीरे-धीरे ये दिन अमेरिका के अलावा कई और देशों में भी मनाया जाने लगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बदल सी गई है अब यह जिन्दगी,
लेकिन वो दोस्त वही पुराने हैं,
किसी दिन की मोहताज नहीं यह यारी,
हमारे दोस्ती के तो जमाने हैं.हैप्पी फ्रेंडशिप डे
आकाश पर निगाहें हो तेरी,
मंजिले कदम चूमे तेरी,
आज दिन है दोस्ती का,
तू सदा खुश रहे ये दुआ है मेरी.हैप्पी फ्रेंडशिप डे
तेरे जैसा यार कहां, कहां ऐसा याराना
याद करेगी दुनिया, तेरा मेरा अफसाना.हैप्पी फ्रेंडशिप डे
मीठी सी वो गाली तेरी
सुनने को तैयार हूं मैं
तेरा यार हूं मैं…हैप्पी फ्रेंडशिप डे
कौन कहता है की दोस्ती यारी बर्बाद करती है,
कोई निभाने वाला हो तो दुनिया याद करती है.हैप्पी फ्रेंडशिप डे
दुनिया की बंदिशों को भूल जाते हैं,
दोस्तों के साथ जब भी कुछ पल बिताते हैं.हैप्पी फ्रेंडशिप डे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं