White Hair Remedies: बालों के सफेद होने से अनेक लोग परेशान रहते हैं. किसी के सिर के बाल सफेद होते हैं, किसी के दाढ़ी के तो कोई सिर और दाढ़ी दोनों ही हिस्सों के बालों की सफेदी से परेशान रहता है. बालों के सफेद (White Hair) होने के कई कारण होते हैं. स्कैल्प पर मेलानिन का प्रोडक्शन कम होने पर बालों की रंगत फीकी पड़ने लगती है. वहीं, जेनेटिक्स, स्ट्रेस, पोषण की कमी या फिर उम्र बढ़ने से भी बालों के सफेद होने की दिक्कत से दोचार होना पड़ता है. केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल और धूप में जरूरत से ज्यादा रहने पर भी कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होना शुरू हो जाते हैं. ऐसे में अगर आपके बाल भी सफेद होने लगे हैं तो आयुर्वेदिक डॉक्टर (Ayurvedic Doctor) फिरोज के बताए नुस्खे को आजमाकर देखा जा सकता है. डॉ. फिरोज का अपना इंस्टाग्राम अकाउंट है जिसपर उनके 91 हजार के करीब फोलॉअर्स हैं. अपने अकाउंट पर डॉ. फिरोज आयुर्वेदिक टिप्स साझा करते रहते हैं.
इन 5 फूड्स को खाते हैं तो समय से पहले त्वचा हो जाएगी बूढ़ी, स्किन डॉक्टर ने दी चेतावनी
आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताए सफेद बालों के घरेलू उपाय | White Hair Home Remedies By Ayurvedic Doctor
आयुर्वेदिक डॉक्टर का कहना है कि जिन लोगों के बाल उम्र से पहले ही गिरने लगे हैं और बालों का टूटना-झड़ना जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है तो यह नुस्खा आजमाकर देखना चाहिए. इस हेयर स्प्रे को बनाने के लिए किसी बर्तन में 3 गिलास पानी को पकने के लिए रख दें. इसके बाद 5 प्याज के छिलके (Onion Peels), एक चम्मच कलौंजी, एक चम्मच मेथी दाना और एक चम्मच चाय की पत्ती को इस पानी में डालकर पका लें. जब यह मिश्रण अच्छी तरह पक जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें. अब इसे छानकर किसी स्प्रे बोतल में भरकर रख लें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस तैयार स्प्रे को रोजाना बालों की जड़ों पर छिड़कें और हल्के से मलें. हर 3 से 4 दिनों में ही अपने बाल धोएं. इससे बाल जड़ों से काले होना शुरू हो जाते हैं.
आयुर्वेदिक डॉक्टर का कहना है कि बालों को बढ़ाने और काला बनाने के लिए रोजाना आंवला (Amla) खाया जा सकता है. आप सूखा आंवला भी खा सकते हैं या फिर आंवले का मुरब्बा बनाकर खाया जा सकता है.
आंवला खाने के फायदे
आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है और सुपरफूड कहा जाता है. आंवले में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो सेहत, स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होते हैं. बालों को काला बनाने और घना करने में खासतौर से आंवले का असर दिखने लगता है. आंवला खाने के अलावा सिर पर लगाया भी जा सकता है. आमतौर पर लोग आंवले के रस को, आंवले के पाउडर को या फिर आंवले को पीसकर हेयर मास्क की तरह बालों पर लगाते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं