Skin Care Tips: खानपान में अक्सर ही उन फूड्स को शामिल किया जाता है जिन्हें खाने पर त्वचा की सेहत अच्छी रहे. लेकिन, अगर खानपान अच्छा नहीं होगा तो इसका असर सीधा त्वचा पर पड़ता है. ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनके सेवन से त्वचा समय से पहले बूढ़ी हो सकती है यानी इन फूड्स से स्किन का एजिंग प्रोसेस बढ़ जाता है. इसी बारे में बता रही हैं डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सुगन्या नायडू. डर्मेटोलॉजिस्ट (Dermatologist) का कहना है कि ऐसे कुछ फूड्स हैं जो स्किन को समय से पहले बूढ़ा बना सकते हैं और इसीलिए इन्हें खाने से परहेज करना जरूरी है. चलिए डर्मेटोलॉजिस्ट से ही जानते हैं कौनसे हैं ये फूड्स.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
किन फूड्स को खाने पर त्वचा हो जाती है बूढ़ी | Foods That Make Your Skin Look Older
शुगरड्रर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि शुगर कोलाजन को ब्रेक करने का काम करती है. इससे स्किन की कसावट कम होना शुरू हो जाती है और स्किन ढीली और मुरझाई दिखने लगती है. जैसे अगर आप कपकेक्स खाते हैं तो त्वचा पर झुर्रियां (Wrinkles) पड़ सकती हैं. इससे माथे पर भी फाइन लाइंस दिखना शुरू हो जाती हैं.
वाइट ब्रेड और पास्तावाइट ब्रेड और पास्ता जैसे हाई ग्लाइसेमिक फूड्स ब्लड इंसुलिन को बढ़ाते हैं और कोलाजन को ब्रेक करने का काम करते हैं. वाइट ब्रेड के टोस्ट वगैरह खाते हैं तो स्किन की इलास्टिसिटी कम होने लगती है.
नमकीन स्नेक्सहम सभी आयदिन नमकीन स्नैक्स वगैरह खूब खाते हैं. ये नमकीन स्नैक्स सोडियम से भरपूर होते हैं और एक्सेसिव सोडियम वॉटर रिटेंशन का काम करता है जिससे चेहरे पर थकान नजर आती है और स्किन पफी यानी फूली हुई दिखती है.
एल्कोहल
एल्कोहल का सेवन आपकी त्वचा को डिहाइड्रेट करता है और रक्त धमनियों को डाइलेट करता है जिससे त्वचा पर रेडनेस और डलनेस नजर आती है. एल्कोहल के कारण स्किन पर ड्राइनेस बनी रहती है.
ट्रांस फैट्सट्रांस फैट्स प्रोसेस्ड फूड्स में होता है. ट्रांस फैट्स त्वचा पर फ्री रेडिकल्स को बढ़ाते हैं और एजिंग साइंस (Aging Signs0 को बढ़ाते हैं. इससे त्वचा पर झुर्रियां भी बढ़ जाती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं