Organic Vegetables Kha Milti Hai: आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान ऐसा हो गया है जो उनको बीमारियों की ओर धकेल रहा है. वहीं अगर खान-पान पर ध्यान दिया जाए तो आज के समय में मार्केट में मिलने वाली अमूमन चीजें केमिकल से भरी होती हैं जो सेहत को फायदा तो दूर की बात है बीमारियों का शिकार बना देता है. इन्हीं सबके चलते लोग आज के समय में अपने खान-पान को लेकर काफी सजग हो गए हैं.
वो फिर से पैकेज्ड फूड को कम कर के ऑर्गेनिक चीजों की तलाश में रहते हैं. यही वजह है कि इन दिनों ऑर्गेनिक (Organic) सब्जियों और बिना केमिकल वाले खाने की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. बड़े शहरों में भी अब लोग ऐसी मंडियों की तलाश में रहते हैं जहां पर वो बिना केमिकल वाली सब्जियां खरीद पाएं. जो सब्जियां किसी डीलर के पास से नहीं बल्कि सीधे किसान से मिलें. जिसके चलते अब कई जगहों पर इस तरह की खास मंडिया सजने लगी हैं जिसमें किसान सीधे ग्राहकों को ताजी सब्जियां बेचते हैं. यहां मिलने वाली सब्जियों में केमिकल और ज्यादा पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता, इसलिए लोग इन्हें ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
दिल्ली-एनसीआर में ऑर्गेनिक सब्जियों के लिए कई वीकेंड मार्केट काफी ज्यादा फेमस हैं. दिल्ली हाट INA में भी समय-समय पर ऑर्गेनिक फूड्स और देसी प्रोडक्ट्स के स्टॉल लगते हैं. वहीं नोएडा ऑर्गेनिक फॉर्मर मार्केट और गुरूग्राम फॉर्मर मार्केट में भी लोग सीधे किसानों के साथ डील कर सकते हैं. यहां पर टमाटर, पालक, लौकी जैसी हर रोज इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के साथ देसी अनाज और घर का बना सामान भी मिलता है.
ये भी पढ़ें: AC-कूलर से लेकर किचन और घर के सामान तक, इन बाजारों में मिलता है बेहद सस्ता
इस रेस मे बेंगलुरु भी पीछे नहीं रहा है. यहां पर भी लोग ऑर्गेनिक लाइफस्टाइल के मामले में काफी आगे निकल गए हैं. बेंगलुरु को भी ऑर्गेनिक लाइफस्टाइल के मामले में काफी आगे माना जाता है. यहां ऑर्गेनिक वर्ल्ड और कई फॉर्मर्स की दुकानें लगती हैं जिसमें आपको केमिकल फ्री सब्जियों की काफी डिमांड रहती है. खास बात ये है कि यहां सिर्फ सब्जियां ही नहीं, बल्कि ऑर्गेनिक मसाले, मिलेट्स और देसी फूड आइटम्स भी आसानी से मिल जाते हैं.
अगर आप पुणे रहते हैं और वहां पर ऑर्गेनिक मार्केट की तलाश कर रहे हैं तो यहां पर लगने वाली अर्थ फेस्टिवल ऑर्गेनिक बाजार और कोरेगांव पार्क फॉर्मर्स मार्केट लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. यहां पर आपको ऑर्गेनिक सब्जियों के साथ ही देसी अनाज, दालें और हेल्दी स्नैक्स भी मिल जाएंगे. वीकेंड पर इन मार्केट्स में अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है.
क्या है खास
इन ऑर्गेनिक मंडियों की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां पर आप सीधे किसान से बात कर सकते हैं और उनसे चीजें खरीद सकते हैं. जो केमिकल फ्री और सही तरीके से खेतो में उगाई जाती हैं.
ये भी पढ़ें: सरोजिनी छोड़ो, दिल्ली की इस मार्केट में मिलते हैं सबसे सस्ते ब्रांडेड पर्स, 50 हजार का Gucci बैग सिर्फ 2 हजार में?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं