विज्ञापन

AC-कूलर से लेकर किचन और घर के सामान तक, इन बाजारों में मिलता है बेहद सस्ता

Ghar Ka Sasta Saman Kha Milta Hai: अगर आप भी अपने घर के लिए कूलर, एसी या फिर किचन और घर को सजाने के लिए सस्ते और अच्छा सामान खरीदने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे दिल्ली की उन मार्केट्स के बारे में जहां पर ये सभी चीजें बहुत ही कम कीमत में और अच्छी क्वालिटी की मिल जाएंगी.

AC-कूलर से लेकर किचन और घर के सामान तक, इन बाजारों में मिलता है बेहद सस्ता
AC-कूलर से लेकर घर का सबसे सस्ता सामान मिलता है यहां. ( AI Image)

Chepest Market for House Holds: सखी सइयां तो खूब ही कमात हैं....महंगाई डायन खाए जात है. महंगाई की क्या बात करें हर चीजों के दाम बढ़ने की खबरे पढ़ने, ससुनने और देखने को मिल ही जाती हैं. आज के समय में घर का सामान खरीदना पहले के मुकाबले काफी महंगा हो गया है. एक समय पर 1000 रुपए की सैलरी पर महीने का खर्चा चलता था, लेकिन अब तो ऐसा सोचना भी पाप लगता है. महंगाई की मार ऐसी है कि चाहे AC लेना हो, कूलर खरीदना हो या फिर किचन का रोजमर्रा का सामान, हर चीज जेब पर भारी असर डालती है.

अगर आप भी इस महंगाई से परेशान हैं और तो आज हम आपक बताएंगे दिल्ली का कुछ ऐसे बाजारों के बारे में जहां से आप कम दाम में भी बढ़िया सामान खरीद सकते हैं. सबसे खास बात ये है कि यहां सिर्फ लोकल लोग ही नहीं, बल्कि दूसरे शहरों से भी लोग शॉपिंग करने आते हैं. तो चलिए जानते हैं किस बाजार में मिलेगा कौन सा सामान और आपकी जेब पर भी नहीं पड़ेगा ज्यादा असर. 

Latest and Breaking News on NDTV

करोल बाग

अगर आप अपने घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने की सोच रहे हैं तो दिल्ली की करोल बाग मार्केट और लाजपत राय मार्केट आपके लिए बेस्ट है. यहां पर सस्ते दाम अच्छा सामान मिल जाता है. यहां AC, कूलर, पंखे, छोटे इलेक्ट्रॉनिक आइटम और रिपेयरिंग का सामान अच्छे दाम में मिल जाता है. अगर आपको मोलभाव करना आता है तो यहां की कई दुकानों में आप पैसे कम करा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: सरोजिनी छोड़ो, दिल्ली की इस मार्केट में मिलते हैं सबसे सस्ते ब्रांडेड पर्स, 50 हजार का Gucci बैग सिर्फ 2 हजार में?

सदर बाजार 

अगर आप घर और किचन के सामान की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो ऐसे में सदर बाजार आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. यहां पर सस्ते दाम पर बर्तन, प्लास्टिक आइटम, स्टोरेज बॉक्स, मसाले रखने के डिब्बे, सजावट का सामान और छोटे किचन अप्लायंसेस भी काफी अच्छी और सस्ती कीमत में मिल जाते हैं. यहां पर आपको होलसेल रेट पर भी सामान मिल जाएगा. अगर आप एक साथ ज्यादा खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो सदर बाजार से खरीदारी आपके लिए एक अच्छी डील हो सकती है. 

बावली मार्केट 

अगर आप ड्राई फ्रूट्स, मसाले और किराने का सामान खरीदने की सोच रहे हैं तो खारी बावली मार्केट इसके लिए फेमस है. यहां काजू, बादाम, किशमिश, इलायची और कई तरह के मसाले मार्केट रेट से कम दाम में मिल जाते हैं.

गांधी मार्केट

इसके अलावा गांधी नगर मार्केट कपड़ों और होम फैब्रिक के लिए जानी जाती है. यहां कम बजट में परदे, बेडशीट और किचन क्लॉथ जैसी चीजें आसानी से मिल जाती हैं.

इन बातों का रखें ध्यान 

इन बाजारों में सस्ता सामान मिलता है, लेकिन खरीदारी करते समय आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान को खरीदने से पहले उसका बिल जरूर लें और वारंटी कॉर्ड भी चेक करें. बहुत ज्यादा सस्ता सामान देखकर बिना चेक किए खरीदने से बचें. कई बार नकली या खराब क्वालिटी का सामान भी मिल सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cheapest AC Market India 2026, Cheapest Cooler Price Wholesale, Ghar Ka Saman Wholesale Market, Cheapest Electronics Market India, Household Items Cheapest Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com