विज्ञापन

सरोजिनी छोड़ो, दिल्ली की इस मार्केट में मिलते हैं सबसे सस्ते ब्रांडेड पर्स, 50 हजार का Gucci बैग सिर्फ 2 हजार में?

Branded Purses Market: क्या आप भी पर्स और हैंडबैग्स खरीदना पंसद करती हैं अगर हां, तो सरोजिनी मार्केट नहीं दिल्ली की इस मार्केट में एक बार जरूर करें विजिट.

सरोजिनी छोड़ो, दिल्ली की इस मार्केट में मिलते हैं सबसे सस्ते ब्रांडेड पर्स, 50 हजार का Gucci बैग सिर्फ 2 हजार में?
​Cheap Handbags Market: दिल्ली में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते बैग. (AI Generated Image)

Sarojini Nagar Alternatives: अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं और शॉपिंग के दीवाने हैं, तो 'सरोजिनी नगर' का नाम आपके लिए कोई नया नहीं होगा. जब भी सस्ते कपड़ों या ट्रेंडी एक्सेसरीज की बात आती है, तो पैर अपने आप सरोजिनी की तरफ मुड़ जाते हैं. लेकिन क्या आप हैंडबैग्स और पर्स के शौकीन हैं, तो सरोजिनी नहीं बल्कि दिल्ली की इस मार्केट में जाना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है. हाल ही में इंस्टाग्राम रील्स पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली की इस मार्केट में ₹50,000 का Gucci बैग सिर्फ ₹2,000 में मिल रहा है. आइए जानते हैं यह मार्केट आखिर है कहां!

​इंस्टाग्राम वायरल रील्स- 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही इस रील ने हर लड़की का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे बड़े-बड़े लग्जरी ब्रांड्स जैसे Gucci, Chanel, और Louis Vuitton के एक से बढ़कर एक खूबसूरत डिज़ाइन्स वाले हैंडबैग्स और क्लच बेहद कम दामों पर सजे हुए हैं. जो बैग्स आम तौर पर शोरूम में हजारों या लाखों रुपये के मिलते हैं, वो यहां महज ₹1,500 से ₹2,500 की रेंज में उपलब्ध हैं.

​आखिर कहां है यह मार्केट?

इस वीडियो में दिल्ली का इंदरलोक मार्केट (Inderlok Market)  बताया जा रहा है. यहां वेंडर हूबहू ब्रांडेड दिखने वाले 'फर्स्ट कॉपी' या 'मास्टर कॉपी' बैग्स बेचते हैं. ये बैग्स दिखने में इतने असली लगते हैं कि एक बार को कोई भी धोखा खा जाए.

​मोलभाव की है पूरी गुंजाइश-

इस मार्केट की सबसे खास बात यह है कि यहां आपको सिर्फ वैरायटी ही नहीं मिलती, बल्कि मोलभाव (Bargaining) करने का पूरा मौका मिलता है. अगर आपकी बार्गेनिंग स्किल्स अच्छी हैं, तो दुकानदार जो बैग ₹3,000 का बताएगा, उसे आप आराम से ₹1,500 या ₹1,800 में अपने घर ला सकते हैं. कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर ऑफिस जाने वाली महिलाओं तक के लिए यहां पर हर स्टाइल के टोट बैग्स, स्लिंग बैग्स, बैकपैक्स और क्लच की भरमार है.

​शॉपिंग से पहले जान लें यह जरूरी बात-

ये बैग्स असली ब्रांडेड बैग्स नहीं होते हैं, बल्कि उनके फर्स्ट कॉपी रिपब्लिक डिज़ाइन्स होते हैं. ₹2,000 में आपको असली लेदर या ओरिजिनल इंटरनेशनल वारंटी नहीं मिलेगी, लेकिन हां, अगर आप कम बजट में सेलिब्रिटी जैसा लुक कैरी करना चाहती हैं, तो यह डील आपके लिए एकदम परफेक्ट है. 
इन बैग्स की फिनिशिंग और चैन की क्वालिटी काफी अच्छी होती है, जिससे यह बिल्कुल प्रीमियम लुक देते हैं.

ये भी पढ़ें- Termite Removal Tips: लकड़ी का फर्नीचर चट कर रही है दीमक? ये 4 घरेलू नुस्खे बिना केमिकल के करेंगे खत्म

दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Cheapest Bags Market, ​trendiest Purses Gucci Replica Bag Price, Sabse Saste Bag Kaha Milte Hain, Cheap Handbags Market, Branded Purses Market, Sarojini Nagar Alternatives, ​budget Shopping Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com